24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड राज्य के लिए एनपीएफ करेगा आंदोलन …

 

  • रामबाबू निषाद

बांदा। नेशनल पीपल्स फ्रंट के राष्ट्रीय संयोजक अधिवक्ता गगन भाटिया ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे। बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए जोरदार आंदोलन करेंगे।


वे दिल्ली से यहां खूंटी चौराहा स्थित जिला कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। लोगों को बोलने की आजादी नहीं है। भ्रष्टाचार जोरों पर है। कोरोना महामारी में मरने वालों की सही संख्या नहीं है। राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए दो-तीन राज्यों में बांट देना चाहिए। बुंदेलखंड राज्य की मांग लंबे अरसे से की जा रही है। सरकारें ध्यान नहीं दे रहीं। इसके लिए फ्रंट बैनर तले आंदोलन शुरू होंगे। मंडल अध्यक्ष जावेद वारसी ने कहा कि लोगों को उनका हक दिलाने के लिए फ्रंट मेहनत करेगा।


जिलाध्यक्ष नसीम खां ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष हसन खां, गिरधारी प्रजापति, विमल कुशवाहा, गुड्डू, सलीम, पूनम, नाजनी, रिया, तस्लीम आदि उपस्थित रहे। समारोह के बाद राष्ट्रीय संयोजक ने कुछ गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कमासिन कस्बे के इंडियन बैंक शाखा बनी दलाली का हब, ऋण के नाम पर कमीशन खोरी का खेल जारी …

थ्रेसर खंती में पलटने से किसान की दबकर मौत, फसल काटने जाते समय हुआ हादसा

चोरी की वारदातों के गिरोह पर पुलिस का शिकंजा: तमंचे, मोबाइल, नकदी सहित तीन गिरफ्तार

खौफनाक वारदात : पानी न देने से नाराज कलयुगी मां ने बेटी को छत से नीचे फेंका, परिजनों ने आनन-फानन अस्पताल में कराया भर्ती

चित्रकूट के वाल्मीकि आश्रम में पहुंचना होगा आसान : प्रयागराज से लालपुर तक बनेगा रोपवे

City News Uttar Pradesh

पूर्व मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव ने यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में करारा हमला, कहा- पेपर लीक करवाने का व्यवसाय दूसरी पारी में भी बदस्तूर जारी

ब्रेकिंग न्यूज़