29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बेवा की हत्या का बांदा पुलिस ने किया खुलासा, रुपयों के लेन-देन में हुई थी हत्या
उत्तर प्रदेश

बेवा की हत्या का बांदा पुलिस ने किया खुलासा, रुपयों के लेन-देन में हुई थी हत्या

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव में करीब चार दिन पहले घर में अकेली सो रही बेवा महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पुत्र का कहना है कि रुपयों के लेन-देन को लेकर पड़ोसी युवक ने उसकी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

बेवा की हत्या का बांदा पुलिस ने किया खुलासा, रुपयों के लेन-देन में हुई थी हत्या
Banda police revealed the murder of Beva, the murder was done in the exchange of money

– देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव में हुई थी घटना

देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव निवासी सतरूपा (40) पत्नी स्व. शिवकरन गांव में अकेली रहती थी। उसके तीन पुत्र परदेश में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। 29 नवंबर की रात पड़ोसी युवक उसे गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर रात में जब वह सो गई तो उसकी अंगौछा से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव के पास पड़े जूते और गमछा भी पुलिस ने बरामद कर लिया। मृतका के पुत्र संतराम ने कोतवाली में पड़ोसी युवक विकास त्रिपाठी पुत्र बृजेश त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा लालपुर मोड़ पर खड़े विकास त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बेवा की हत्या का बांदा पुलिस ने किया खुलासा, रुपयों के लेन-देन में हुई थी हत्या
Banda police revealed the murder of Beva, the murder was done in the exchange of money

– रुपयों के लेन-देन में हुई थी बेवा की हत्या

पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से रूबरू होते हुए सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि विकास त्रिपाठी मृतका से रुपए लिए था। मृतका उससे बार-बार रुपए मांग रही थी। रुपए न देने पर उसने घटना वाले दिन उसे गाली-गलौज की थी, और जान से मारने की धमकी दी थी। मृतका के सो जाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी बृजेशचंद्र यादव, उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र, आरक्षी सुनील सेंगर, मुख्य आरक्षी कुलदीप पटेरिया आदि शामिल रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नसीमुद्दीन की शेरो-शायरी के संग ‘सपा में एंट्री’: अखिलेश की मौजूदगी में ‘लूट’ ली ‘महफिल’

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पहलवानों का बढ़ाया उत्त्साह: कहा भारतीय संस्कृति से जुड़ी है कुश्ती

City News Uttar Pradesh

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता क्यों ? सफाई कर्मियों यह कैसी हमदर्दी !

City News Uttar Pradesh

कलयुग का भगवान बन गया हैवान : रुपयों का लालच मरीज के लिये बना मौत का पैगाम

बसपा से निलंबित होने पर बोले दानिश अली: ऐसा करना जुर्म है तो मैंने जुर्म किया है, मायावती पर कह दी बड़ी बात

City News Uttar Pradesh

कोरोना रिकवरी रेट में चित्रकूट जिला मंडल में अव्वल, बांदा दूसरे स्थान पर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़