- विनोद मिश्रा
बांदा। अवैध मौरंग ढुलाई को जाते समय घाट के पास ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि घर से ले जाकर मौरंग कारोबारी ने पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की। मामले की जांच की जा रही है।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धोबिनपुरवा पुकारी निवासी 24 वर्षीय मजदूर राममनोहर पुत्र कल्लू शुक्रवार रात खलारी गांव रंज नदी के मोहनपुर घाट ट्रैक्टर में मौरंग भरने जा रहा था। घाट की चढ़ाई पर चलते ट्रैक्टर से नीचे गिरने में उसकी पहिए से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद साथी मजदूर उसे सीएचसी ले गए। मृतक के चाचा राकेश कुमार ने बताया कि खलारी गांव का मौरंग कारोबारी एवं ट्रैक्टर मालिक उसे रात में घर से मजदूरी कराने के लिए ले गया था। आरोप लगाया कि मौरंग का अवैध खनन व ढुलाई करने वालों ने पीटकर उसे मार दिया है। जिसके चलते उन्होंने रात में हुई घटना की कोई जानकारी नहीं दी। वह राममनोहर की खोज करते हैं। शनिवार सुबह उन्हें मजदूरों से घटना की जानकारी हुई है।

यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने ट्रैक्टर की जगह मिनी ट्रक (डग्गी) को करतल चौकी में खड़ा कराया है। आरोपित नदी से चोरी-चोरी मौरंग निकाल कर ग्राम कंधीपुरवा में डंप करते हैं। मृतक तीन भाई व एक बहन में बड़ा होने के साथ अविवाहित था। कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि स्वजन की तहरीर मिलने पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रथम दृष्टया मामला ट्रैक्टर से गिरने पर हादसा होना सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
