City News Uttar Pradesh
दलजीत सिंह चिंतित: बांदा का 'किसान' बर्बाद, जिले को 'सूखाग्रस्त' घोषित करनें की उठाई आवाज
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

दलजीत सिंह चिंतित: बांदा का ‘किसान’ बर्बाद, जिले को ‘सूखाग्रस्त’ घोषित करनें की उठाई आवाज

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा जिले में ‘सूखे की मार से हालात बिगड़ते’ जा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने ‘किसानों की बदहाली’ देखकर ‘गहरी चिंता’ जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ‘मांग’ की है कि बांदा जिले को ‘सूखाग्रस्त घोषित’ किया जाए।

पूर्व विधायक दलजीत बोले आपदा ग्रस्त घोषित हो चित्रकूट मंडल: सीएम से किया मांगपूर्व विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि अगस्त शुरू हो गया है, लेकिन बांदा जिले में ‘सामान्य से 40 प्रतिशत कम बारिश’ हुई है। मानसून निष्क्रिय रहने से ‘जिले में बारिश न के बराबर’ है। ‘नदियों की कोख खाली’ है और ‘खेतों में नमी नहीं’ है। सूखे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि समय से बोई गई ‘तिल की फसल पूरी तरह सूख’ चुकी है। आगे की बुवाई औऱ धान की रोपाई भी नहीं हो पा रही। उमस भरी ‘गर्मी ने किसानों की मुसीबत और बढ़ा’ दी है।

दलजीत सिंह चिंतित: बांदा का 'किसान' बर्बाद, जिले को 'सूखाग्रस्त' घोषित करनें की उठाई आवाजपूर्व विधायक की सबसे बड़ी चिंता बटाई पर खेती करने वाले किसान और खेतिहर मजदूर को लेकर है। दलजीत सिंह ने कहा कि फसल न होने से ‘किसान संकट की कगार पर पहुंच’ जायेगा। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा। कई परिवार ‘पलायन करने को मजबूर’ हैं। दलजीत सिंह ने सरकार से मांग की कि ‘जनहित में बांदा जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर सूखा राहत योजना लागू’ की जाए। साथ ही प्रभावित गांवों में रोजगार योजना शुरू कर किसानों और मजदूरों को राहत दी जाए। उन्होंने चेताया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो ‘बांदा जिले का किसान पूरी तरह बर्बाद’ हो जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंदिर की रक्षा के लिये सम्मान में बजरंग दल मैदान में आया : रेलवे को दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिरों में अठवाईं पूजा की धूम: भक्तों की उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh

दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, दो लोग हुए फरार, तलाश जारी, बिहार से 15 हजार में लाते थे, 25 हजार रुपए में बेचते थे

City News Uttar Pradesh

लापरवाह अधिकारियों पर की जाए कार्रवाई : मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी …

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी निकाय में जीत के लिये भाजपा के “आनंद” नें जीत रणनीति का भरा “आनंद”

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने पूर्वांचल में फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल: विपक्ष के काम पर उठाए सवाल

ब्रेकिंग न्यूज़