28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिका अध्यक्ष मालती बासू बोली : चुनावी संकल्प पत्र को पूरा करने को वह कटिबद्ध
उत्तर प्रदेश

मालती बासू के संकल्प से नगर पालिका कर्मियों में हड़कंप: वाह और आह का आलम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मालती बासू के विकासोन्मुखी तेवर और संकल्प देखकर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में “हड़कंप के साथ ही आह और वाह” की स्थिति हैं। हर लिपिक अपने पटल के कार्यों के दुरुस्ती करण में जुट गया हैं। पालिका के अधिशाषी अधिकारी बीपी यादव नें कर्मचारियों को हिदायत दी हैं की “सुधर जाओ अब निकम्मापन नहीं चलेगा”। हर कर्मचारी ईमानदारी से अपने कार्यों को अंजाम दे।

मालती बासू के संकल्प से नगर पालिका कर्मियों में हड़कंप: वाह और आह का आलम
Malti Basu’s resolution stirred up the municipal workers: Wow and sigh

दरअसल अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू का संकल्प हैं की नगर वासियों के पालिका से संबंधित सारे कार्य सुगमता से निपटाये जाये। “पिछले बोर्ड में भ्रष्टाचार की जो बेलें बोकर नागफनी” बना दिया गया, अब “वह समूल नष्ट होगा”। बताते हैं की पालिका में खरीद -फरोख्त से लेकर वाहनों में डीजल चोरी, सफाई नायकों द्वारा सफाई कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी, विद्युत घोटाला के अलावा जेसीबी मशीनें, कूड़ा गाड़ियां और हथ ठेले कबाड़ हो गये हैं।

मालती बासू के संकल्प से नगर पालिका कर्मियों में हड़कंप: वाह और आह का आलम
Malti Basu’s resolution stirred up the municipal workers: Wow and sigh

पालिका की बदतर हालत देख मजबूरी में अधिशाषी अधिकारी बीपी यादव भी “कर्तव्य विमूढ़ से बने बेचारगी के आलम” में कार्य करते रहे। “मोहन की कथित बेसुरी बांसुरी पर वाह – वाह करना” कर्मचारियों की लाचारी थी ! “ठकुर सुहाती” का आलम हो गया था।

खैर, “पालिका मालती बासू की जीत पर पुलकित” हैं। हर पटल का कार्य तन्मयता से हो रहा हैं। पालिका के वह “कर्मचारी परेशान हैं जिन्होंने खूब मलाई काटी”। उदाहण स्वरूप यहां के “संगीत बाबू के माथे में चिंता की गहरी सिलवटें” हैं। पालिका में बाबू गिरी से इतनी मलाई बटोरी की शहर में आलीशान कई मकान सहित करोड़ों का मालिक बन चुका है ? “पिछले बोर्ड का विशेष कृपा पात्र” बताया जाता है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- लोक निर्माण मंत्री नें औगासी पुल का किया निरीक्षण,तीस जून तककार्य होगा पूरा।

City News Uttar Pradesh

गजब है भइया : आटो में क्षमता छह की पर लादते हैं सोलह सवारियां

अधिवक्ताओं का हल्लाबोल: एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग, दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

कनवारा नलकूप में पांच दिन से फेस’ नहीं: निकम्मे जेई एवं लाइनमैन को ‘भूल-बीमारी’, किसानी चौपट

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा की सियासत में विशंभर यादव का ‘लाल तूफान’: बोले ‘चल पड़ी है आंधी, आ रहे हैं समाजवादी’ !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में जाम का तांडव: सड़कें बनीं राजनीति की कब्रगाह, जनता बेहाल, सिस्टम नाकाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़