28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
रसोई गैस पर दोहरी नीति के विरोध में कांग्रेस नें दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

रसोई गैस पर दोहरी नीति के विरोध में कांग्रेस नें दिया ज्ञापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केंद्र सरकार की रसोई गैस में दोहरी नीति के विरोध में कांग्रेस नें केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदुम कुमार दुबे लालू के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पदिया।

रसोई गैस पर दोहरी नीति के विरोध में कांग्रेस नें दिया ज्ञापन
Congress gave memorandum against the dual policy on LPG

इसमें कहा गया है कि पांच राज्यों के चुनाव में केन्द्र सरकार के लोग एवं उनके 17 सहयोगी दलों ने मिलकर यह घोषणा पत्र जारी किया कि आम जनमानस के लिए गैस सिलेण्डर 500 रुपए में उपलब्ध कराएंगे। हम कांग्रेस जन केन्द्र सरकार उनके सह‌योगी दलों से कहना चाहते हैं कि केंद्र में उनकी सरकार है। उप्र में भी उनकी हुकुमत है। इसलिए उन्हें उप्र में गैस सिलेण्डर की कीमत तत्काल 500 रुपए में दिए जाने की घोषणा कर देना चाहिए। उप्र के जनता को क्यो ग्यारह सौ में सिलेंडर दिया जा रहा है ?

यह दोहरी नीति क्यों है ? हमारी मांग है कि केन्द्र सरकार को निर्देश दें कि उप्र की सरकार से कहें कि जनहित में तुरन्त जनता को 500 का गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएं।‌ ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष के साथ सीमा खान, पवन देवी कोरी, बलदेव वर्मा, दृरिकेश यादव मंडेला, राम मिलन पटेल, मनोज पाल ,सत्य प्रकाश द्विवेदी,राकेश कुमार,श्याम सुंदर राजपूत, जहांगीर खान, शोयब रिजवी, डा के पी सेन, अशोक वर्धन कर्ण, संतोष द्विवेदी,राजेश गुप्ता पप्पू, आदित्य कुमार सिंह, जिलानी दुर्रानी, उमेश विश्वकर्मा, नाथूराम सेन, अशरफ उल्ला रम्पा, सुखदेव गांधी, रम्मू प्रसाद वर्मा, शब्बीर सौदागर, वारिस अली, आदि कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मां की डांट से नाराज बेटी ने उठाया आत्मघाती कदम, फांसी लगाकर समाप्त कर ली जीवनलीला

City News Uttar Pradesh

सास और बहू को लाठियों से पीटकर किया जख्मी, रिपोर्ट दर्ज कराने पर घर में घुसकर की तोड़फोड़

City News Uttar Pradesh

किसानों को मोटा अनाज ‘मोटी आमदनी’ का बन जायेगा जरिया : खर्च हो रहे साढ़े पांच करोड़

City News Uttar Pradesh

Banda : कमिश्नर दिनेश सिंह दे रहे मंत्र, कोरोना का कैसे हो अंत ! …

Banda : किसान समस्याओं को लेकर बुंदेलखंड इंसाफ सेना का प्रदर्शन…

City News Uttar Pradesh

खाद्य सुरक्षा विभाग में मिष्ठान की बौछार : मिलावट खोरों से हो रहा “चुम्मां -चुम्मां” !

ब्रेकिंग न्यूज़