28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त का चला चाबुक : लापरवाही पर दो लेखपाल और एक सचिव समेत चार के निलंबन के आदेश
उत्तर प्रदेश

Banda : कमिश्नर दिनेश सिंह दे रहे मंत्र, कोरोना का कैसे हो अंत ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा के मंडलायुक्त दिनेश सिंह कोरोना के अंत का आसान मंत्र मंडल के चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर में बांट रहे हैं।जान की हिफाजत के लिए जरूरी हो गए मास्क आदि को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर लोगों को मंत्र दे रहे हैं कि कोरोना बचाव के लिए मंत्र रूपी नियम माने। वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कोरोना को हराने के लिए लोगों से साथ देने की सार्वजनिक विनती की है और उनके साथ खुद के खड़े होने का भरोसा दिलाया है। अपना मोबाइल नंबर देकर कहा है कि वह हमेशा सुलभ हैं।बराबर सहयोग मिलेगा।


आयुक्त गांवों में बसी आबादी से सीधे रूबरू हुए हैं। कोरोना जंग में वैक्सीन की महत्ता स्पष्ट होने के बावजूद टीका लगवाने को लेकर लोगों में हिचकिचाहट का उन्हें बखूबी अंदाजा रहा होगा और शायद यही कारण है कि उन्होंने बयान जारी कर जनता से विनती की शुरुआत वैक्सीन लेने के आवाहन से की है। कहा है हमने भी टीका लगवा लिया है, आप भी लगवा लीजिए और सुरक्षित रहिए। उन्होंने लोगों को कोरोना काल में वह सब करने और अपनाने के लिए प्रेरित करने की पुरजोर कोशिश की है जो उनके और दूसरे की सुरक्षा के लिए के नितांत जरूरी हो गया है। उन्होंने गांव के लोगों- को संबोधित करते हुए कहा है कि गांवों में कोई भी कोरोना लक्षण होने पर आशा से दवा लेकर खाएं। घर या स्कूल स्थित आइसोलेशन सेंटर में तत्काल आइसोलेट हो जाएं।


बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट जिलों के ग्रामीणों से रूबरू होकर कमिश्नर वैक्सीनेशन पर विशेष जोर देते है।समझाते है यही कोरोना से रक्षा करेगा। देखा गया है कि टीका लगवाने वाले संक्रमित तो हुए हैं लेकिन टीका के आगे संक्रमण कमजोर साबित हुआ है। अस्पताल और आक्सीजन की जरूरत पड़े बगैर सभी ऐसे लोग घरों में ठीक हो गए हैं। इसलिए टीकाकरण का लाभ उठाएं। कोरोना से खुद को सुरक्षित बनाएं। ग्रामीणों को लापरवाही से बाज आने का भी आग्रह करते है। समझाते हैं कि उनका स्वस्थ रहना उनके परिवार और समाज के लिए जरूरी है। अनावश्यक बाहर न निकलें।जरूरी हो तो मास्क जरूर लगाएं। आपस में दो गज की दूरी रखें और हाथों को सैनिटाइज करते रहने में कोई कोताही न बरतें। वायरस का कोई भी लक्षण दिखे तो छिपाने के बजाय गांव की आशा से मेडिकल किट हासिल कर दवा खाएं। खुद को आइसोलेट करें जिससे अगला संक्रमित न होने पाए। आरआरटी टीम उनसे संपर्क करेगी। टीम के डाक्टर उपचार और मदद करेंगे।


कमिश्नर सिंह ने ग्रामीणों को हौसला देते हुए कहा है कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। पूरा प्रशासन उनके साथ है। कोई भी दिक्कत होने पर चारो कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर से संपर्क करें। तत्परता से समाधान मिलेगा। फिर भी कोई कठिनाई हो तो वह सदैव उपलब्ध हैं। बेहिचक 9454417497 नंबर डायल कर समस्या से उन्हें अवगत कराएं। वह पूरा सहयोग करेंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कलश यात्रा के साथ शरू हुई चार दिवसीय पंच कुंडीय हनुमते यज्ञ

City News Uttar Pradesh

साइबर माफियाओं पर पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक: तीन पीड़ितों को दिलाया ‘इंसाफ’

City News Uttar Pradesh Desk

लोकसभा चुनाव में टिकट कटने की शंका: सपा, बसपा एवं कांग्रेस में आ सकते हैं कई भाजपा सांसद

City News Uttar Pradesh

पालिका का नटवर लाल अनुराग ठेकेदार का भ्रष्टचार ! “जाग प्रशासन जाग” …

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित ने ‘अफसरों’ की ‘कसी’ नकेल: ‘ढीली चाल’ पर ‘फूटा गुस्सा’ !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा को कौशलेष त्रिपाठी नें किया गौरान्वित : नेशनल टीम में हुआ चयन

ब्रेकिंग न्यूज़