City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बांदा में कोरोना से मृत्यु दर, मेडिकल कॉलेज टॉप पर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना मरीजों की मृत्यु का औसत सबसे ज्यादा है। हालांकि, रिकवरी रेट बेहतर बताया गया है। शुक्रवार को मेडिकल कालेज प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, देश में संक्रमितों की मृत्यु का औसत करीब 1.15 फीसदी है।

इसी तरह प्रदेश में 1.08 प्रतिशत है, जबकि बांदा मेडिकल में मृत्यु दर 4.5 फीसदी है। यह सबसे ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक, यहां कुल 91 संक्रिमतों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। मृतकों में बांदा के 59, चित्रकूट के 14 और हमीरपुर व महोबा के 9-9 पॉजिटिव शामिल हैं। इसी तरह पोस्ट कोविड श्रेणी के 16 मरीजों की मौत हुई। हालांकि, रिकवरी रेट में मेडिकल कालेज बेहतर है। यहां स्वस्थ होने वालों का औसत 85.60 फीसदी है, जबकि देश का रिकवरी रेट 83.92 और प्रदेश में 72.32 प्रतिशत है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हमीरपुर में बड़ा दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से आग का गोला बनी स्कूटी, महिला को रौंदा, मासूम झुलसी

City News Uttar Pradesh

बांदा में तरल प्राण वायु देगीं जीवन दान : विधायक प्रकाश के प्रयास का परिणाम

यूपी और एमपी की सीमा विवाद होगा खत्म : ‘मित्र वन’ करायेगा मित्रता

City News Uttar Pradesh

हनीट्रैप का शिकार हुआ पुलिस कर्मी, गवां बैठा 75 हजार रुपये, क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर झाड़ा रौब, कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज, एसपी ने दिए जांच के आदेश

बांदा जिले में दल-दल में गौवंश: सरकारी संरक्षण में हो रहा है घोर अत्याचार ?

फैसला : दोहरे हत्याकांड के दोषी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 2017 में की थी हत्या

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़