27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड की स्वाद युक्त अरहर पंत औऱ आइपीए किसानों की शान ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कहावतों पर खेती कृषि की फिजा में काफी महत्व रखती है। “आधा जेठ आसाढ़ कहावै” बुंदेलखंड में यह कहावत बहुत प्रचलित है। ऐसे ही कहावत व मुहावरों से किसान काफी हद तक खेती का गुणा गणित निकाल लेते हैं। यही इस कहावत का आशय है जो समय से किसानी करने को प्रेरित करती है। खरीफ मानसून आधारित खेती है। इसकी शुरुआत जेठ यानी मई के दूसरे पखवारे से शुरू हो जाती हैं। अरहर खरीफ की मुख्य फसलों में से है। बुंदेली दाल का लाजवाब स्वाद किसी परिचय का मोहताज नहीं है। दाल का स्वाद बरकरार रहे इसके लिए कृषि विभाग पंत व आइपीए इन दो प्रजातियों को प्रमुखता दे रहा है। इनमे एक कम व दूसरी लंबी अवधि की है।


जिले में खरीफ प्रमुख फसली सीजन है। इसमें अरहर की दो प्रमुख प्रजातियां किसानों के खेतों में लहलहाएंगी। इनमें पंत 291 अल्पअवधि यानी कम समय में तैयार होती है, वहीं आइपीए-203 लंबी अवधि में पकने वाली अरहर है। यह दोनों दाले बुंदेलखंड के लिए मुफीद हैं। स्वाद व पैदावार में लाजवाब बताई जा रही हैं। यह दोनों प्रजातियां किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक होंगी। आइपीए- 203 लम्बी अवधि की है, इसकी बोआई माह जुलाई में की जाती है। यदि समय से बोआई हो गई तो 246 से 250 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इसकी औसत पैदावार 19-20 कुंतल प्रति हेक्टेअर है। इसी तरह पंत-291आईपीए की तुलना में कम दिनों में तैयार हो जाती है। इसका उत्पादन भी अच्छा है। अधिकारियों का कहना है कि इसका बीज ब्लाकों के राजकीय बीज भंडारों में मिलेगा।


जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार कहते हैं कि किसानों को सलाह दी है कि मेड़ बनाकर अरहर बोई जाए तो ज्यादा फायदेमंद है। इससे पैदावार अच्छी रहेगी साथ बारिश अधिक होने पर फसल खराब होने बच जाती है। बताया कि खरीफ की कार्ययोजना अभी जारी नहीं हुई लेकिन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला कृषि अधिकारी कहते है कि आइपीए 203 व पंत 291 अरहर की यह दोनों प्रजातियां यहां के लिए बेहतर हैं। पैदावार अच्छी होने के साथ स्वाद भी बढि़या रहता है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नए तेवर और नए कलेवर में नजर आएगी प्रसपा : शिवपाल सिंह यादव ने किया पुनर्गठन, 9 प्रकोष्‍ठों के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान

City News Uttar Pradesh

बिजली कर्मचारियों में आंदोलन का करेंट: निकाला मशाल जलूस

बकरीद के मद्दे नजर पीस कमेटी की बैठक: डीएम नें दिये आवश्यक निर्देश …

नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक सड़क हादसा: बांदा में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत

City News Uttar Pradesh

बांदा में कुत्तों का राज ! हर ‘गली-मोहल्ला’ बने ‘खतरे’ का इलाका, प्रशासन मूकदर्शक !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़