24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा स्पोर्ट्स विंग प्रभारी हसन उद्दीन सिद्दीकी सूबे के भ्रमण पर निकले
उत्तर प्रदेश

सपा स्पोर्ट्स विंग प्रभारी हसन उद्दीन सिद्दीकी सूबे के भ्रमण पर निकले …

 

– पार्टी के पदाधिकारियों ने घर पहुंचकर दीं शुभकामनाएं

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सपा नेता हसन उद्दीन सिद्दीकी समाजवादी पार्टी के स्पोट्र्स विंग के प्रदेश प्रभारी बनाये जाने के बाद पहली बार प्रदेश भ्रमण पर निकले हैं। श्री सिद्दीकी प्रदेश के सभी जिलों में पहुंच कर सपा नेताओं और स्पोट्र्स से जुड़े लोगों के साथ साथ आम जनता से मुलाकात कर समाजवादी नीतियों और स्पोट्र्स विंग के विस्तार की चर्चा करेंगे।

सपा स्पोर्ट्स विंग प्रभारी हसन उद्दीन सिद्दीकी सूबे के भ्रमण पर निकले
प्रदेश भ्रमण में निकलने से पहले शुक्रवार को खाईपार स्थित उनके आवास में सपाइयों ने उनको प्रदेश भ्रमण की शुभकामनाएं दीं। श्री ने बताया कि अपने दौरे में समाजवादी सरकार के दौरान खेल और खिलाड़ियों को दिए गए प्रोत्साहन एवं सम्मान की जानकारी देंगे। अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में खिलाड़ियों को यशभारती सम्मान दिया था, जिसमें 11 लाख रूपए की धनराशि भी दी जाती थी। ओलम्पिक, राष्ट्रीय तथा राज्यस्तरीय खिलाड़ियों को सर्वाधिक पुरस्कार तथा सम्मान दिए थे। उनको रोजगार से भी जोड़ा गया था। 2022 में सरकार बनने के बाद यह सारी सुविधाएं फिर दी जाएंगी। श्री सिद्दीकी ने वर्तमान बीजेपी की सरकार पर खिलाड़ियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि मौजूदा बीजेपी की सरकार खिलाड़ियों खेल शिक्षकों का शोषण कर रही है।

खेल जगत से जुड़े लोग पकौड़ा तलने को मजबूर हैं। हसन की रवानगी के दौरान सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, ओमनारायण त्रिपाठी विदित, उर्मिला वर्मा, अर्चना पटेल, नीलम गुप्ता, साधना सिंह, आबदा बेगम, अबरार, उदय राज सिंह, दीपक गुप्ता, विवेक चंदेल, आदर्श गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, आमिर, मोहसिन, राज यादव सहित दर्जनों सपा नेता मौजूद रहे।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली कटौती से कराह उठा उत्तर प्रदेश, कई इकाइयां हुईं ठप, ऊर्जा मंत्री ने बताया कब तक सुधरेंगे हालात

City News Uttar Pradesh

बांदा के इज्जत घरों में निकम्मी लापरवाही :124 सचिवों को नोटिस थमाई

विधायक प्रकाश केन की बाढ़ से बचाने को बने ढाल : किया पूजन औऱ शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

मेरे साथ दुष्कर्म हुआ…अश्लील वीडियो बनाया गया, इसलिए मरना चाहती हूं… सुसाइड नोट लिख नाबालिक युवती ने लगाई फांसी

City News Uttar Pradesh

यूपी : आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी योगी सरकार, जिम्मेदार अफसरों को भी दंडित करने के निर्देश

रिश्तों का हुआ कत्ल : पिता ने तोड़ा दम और भाई भी बेदम, युवक ने चाचा संग वारदात को दिया अंजाम, घटना के बाद से फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़