29 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
किसान परेशान : बेसहारा गोवंशों के संरक्षण को लेकर क्रमिक अनशन
उत्तर प्रदेश

किसान परेशान : बेसहारा गोवंशों के संरक्षण को लेकर क्रमिक अनशन …

 

  • विनोद मिश्रा

बबेरू / बांदा। बेसहारा मवेशियों के संरक्षण और किसानों की बर्बाद हो रही फसल बचाने को लेकर शिव मंदिर परिसर में क्रमिक अनशन शुरू किया गया। अपना दल युवा मंच के बैनर तले बैठे किसानों का आरोप था कि देखते ही देखते मवेशियों का झुंड खेत में घुस जाता है। उनकी मेहनत और पूंजी बर्बाद हो रही है। अधिकारियों से गुहार लगाते हैं तो कोई सुनवाई नहीं की जाती है। जल्द से जल्द छुट्टा मवेशियों पर अंकुश लगाया जाए।

किसान परेशान : बेसहारा गोवंशों के संरक्षण को लेकर क्रमिक अनशन
कस्बे के मुख्य चौराहा शिव मंदिर परिसर में मंच के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह पटेल की अगुवाई में शुरू हुए अनशन में कहा गया कि बेसहारा मवेशियों द्वारा किसानों की फसल लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। मनीष ने कहा कि सड़कों पर घूम रहे मवेशियों के चलते रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन सब समस्याओं को लेकर एसडीएम बबेरू को कई बार ज्ञापन के माध्यम से निस्तारण किए जाने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने किसानों की समस्या को अनसुनी कर दिया। मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा।

चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्या को शासन और प्रशासन ने नजरअंदाज किया तो क्रमिक अनशन के साथ-साथ आमरण अनशन करने को मजबूर हो जाएंगे। महेंद्र सिंह, सुरेश, महानंद, जीतू, मनबोधन, राकेश, जयप्रकाश, राममिलन सहित तमाम किसान व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यमुना नदी पर पुल टूटा: बड़ा हादसा बचा, आवागमन रुका

City News Uttar Pradesh

डीआईजी राजेश एस के औचक छापे से हड़कंप: लापरवाहों पर गिरी गाज, पुलिस महकमे में भूचाल

बांदा : ट्रिपल टी की राह में वैक्सीन का रोड़ा, कैसे होगा बेहतर रक्षा कवच …

वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुए बाहुबली मुख्तार अंसारी, बिजली कट जाने से फिर नहीं जुड़ पाया बांदा जेल से लिंक …

बुंदेलखंड का मन हो गया ‘हर्षित’ : कानपुर-कबरई ‘ग्रीनफील्ड हाईवे’ से ‘दिल्ली मुट्ठी’ में होगी

City News Uttar Pradesh Desk

सैटा क्लॉज आएंगे अपने साथ कड़ाके की सर्दी लाएंगे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़