24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : छह सैकड़ा से ज्यादा कर्मियों ने लगवाया टीका, दूसरी डोज से शरीर में बढ़ेगी एंटीबाडी …

 

– 173 कर्मियों ने वैक्सीनेशन कराकर ली बूस्टर डोज
– दूसरी डोज से शरीर में पर्याप्त मात्रा में बढ़ेगी एंटीबाडी
– लाभार्थियों को बूथ तक लाने के लिए किया काल व मैसेज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पहले चरण के पहले दिन यानी 16 जनवरी को कोविड वैक्सीन लगवा चुके स्वास्थ्य कर्मियों को सोमवार बूस्टर डोज दिया गया। दोपहर तीन बजे तक जनपद में 263 में से 173 कर्मियों ने दूसरी डोज लगवाई। इसके साथ ही मापअप राउंड में छूटे हुए 1672 कर्मियों चिन्हित किया था। जिसमें 606 कर्मियों ने टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए जिला अस्पताल सहित 11 स्थलों पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया।


मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने बताया कि छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों और पहली डोज लगवा चुके स्वास्थ्य कर्मियों के लिए माप अप राउंड चलाया गया। लाभार्थियों को बूथ तक लाने के लिए उनका फोन कॉल से सूचना दी गई। मैसेज भी भेजा गया। ताकि समय पर उपस्थित होकर सभी स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन लगवा लें। उन्होंने बताया कि कोविड काल में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका सबसे अहम रही है। वह असली कोरोना योद्धा रहे हैं। इसलिए सरकार ने सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों के ही टीकाकरण का अभियान शुरू कराया। पहले चरण में बांदा में 6518 स्वास्थ्य कर्मियों के सापेक्ष 4464 का टीकाकरण हो चुका है। इनमें 16 जनवरी को टीका लगवा चुके कर्मियों को दूसरी डोज दी गई, ताकि उन सभी के शरीर में कोरोना के खिलाफ पर्याप्त संख्या में एंटीबाडी बन सके। साथ ही छूटे हुए कर्मियों का टीकाकरण भी किया गया। प्रत्येक माप अप राउंड में छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों का भी टीकाकरण कराया जाएगा। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज देने के लिए ही माप अप राउंड बीच-बीच में चलाया जाता रहेगा।

उन्होंने बताया कि दूसरी डोज 28 दिन पर जा रही है। इसके 14 दिनों बाद यानी 42 दिन पर शरीर में एंटीबाडी बनेगी। इसलिए जो लोग पहली डोज लगवा चुके हैं, उन्हें दूसरी भी अनिवार्य रूप से लगवानी चाहिए। जिला अस्पताल में बने टीकाकरण केंद्र में सीएमओ के अलावा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमसी पाल, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डा. मीनाक्षी, यूनिसेफ रीजनल कोआर्डिनेटर हरेंद्र पंवार व जिला समन्वयक फुजैल सिद्दीकी, आरआई राधा शर्मा, सीएमएस डा. उदयभान सिंह, यूएचसी प्रेमपाल सहित स्टाफ मौजूद रहा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निकाय चुनाव में दावेदारों के साथ ही बढ़ी भाजपा की दिक्कतें : राजधानी तक हो रही दौड़

City News Uttar Pradesh

यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा : धमाके के साथ एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत, 32 लोग घायल

City News Uttar Pradesh

भाजपा के बुंदेली भगवा दुर्ग में सेंध लगाना विपक्ष के लिए नहीं आसान

हनीट्रैप मामला : दौलतमंद युवक को प्रेम में फंसा ऐंठे 40 लाख, “हुस्ने मलिका” गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें पढ़ाया विकास का पाठ : हिदायत दिया योजनाओं का न हो “बंटाधार”

City News Uttar Pradesh

Banda- जाड़े का मौसम अन्ना पशुओं के लिए कही बन न जाये मौतों का परवाना !

ब्रेकिंग न्यूज़