![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की समस्याएं सुनीं। लोग विभिन्न मुद्दों से संबंधित अपनी परेशानियों को लेकर पहुंचे, जिनमें बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाएं से जुड़ी समस्याएं मुख्य रूप से शामिल थीं।

विधायक द्विवेदी ने जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जनता को कोई असुविधा न हो।

उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। जनता के हित में सभी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने विधायक की त्वरित कार्यवाही की सराहना की। उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द होगा।

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान, विधायक ने कहा कि सरकार आमजन की भलाई के लिए पूरी तरह से समर्पित है और वे हमेशा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
