27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम नगेन्द्र ने सुनीं जनसमस्याएं: भूमि विवाद के छाए रहे मामले
उत्तर प्रदेश

डीएम नगेन्द्र ने सुनीं जनसमस्याएं: भूमि विवाद के छाए रहे मामले

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील बबेरू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। डीएम कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का अधिकारी गुणवत्ता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें।

डीएम नगेन्द्र प्रताप ने सुनीं जनसमस्याएं: भूमि विवाद के छाए रहे मामले, समाधान का दिलाया भरोसा

शिकायतों के निस्तारण में देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 120 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने मौके पर 10 जन शिकायतों का निस्तारण किया और शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए उन्हें गंभीरता से निपटाने का निर्देश दिया।

डीएम नगेन्द्र प्रताप ने सुनीं जनसमस्याएं: भूमि विवाद के छाए रहे मामले, समाधान का दिलाया भरोसा

ग्राम कैरी की निवासी गिरजा देवी ने अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने तहसीलदार बबेरू को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी तरह, ग्राम उमरहनी निवासी देवेन्द्र कुमार ने भूमि के खातेदारों की हिस्सेदारी दुरुस्तीकरण की प्रार्थना की, जिस पर राजस्व निरीक्षक को कार्रवाई करने के लिए कहा गया। ग्राम कमासिन की मंजू देवी ने पारिवारिक झगड़े और मारपीट की शिकायत की। ममसीखुर्द निवासी छेदी लाल ने गांव के लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। इन मामलों में एसएचओ कमासिन को जांच के निर्देश दिए गए।

डीएम नगेन्द्र प्रताप ने सुनीं जनसमस्याएं: भूमि विवाद के छाए रहे मामले, समाधान का दिलाया भरोसा

ग्राम पछौंहा के एक फरियादी द्वारा खेत पर कब्जा किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार और पुलिस को मौके पर भेजकर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने भी विभाग से संबंधित समस्याओं को सुना। निस्तारण की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, जिला विकास अधिकारी,उप जिलाधिकारी बबेरू नमन गुप्ता, और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- राष्ट्रीय छात्र संगठन नें आठ सूत्री मागों को लेकर दिया ज्ञापन…

City News Uttar Pradesh

प्यार का कत्ल : बांदा में शादीशुदा प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, फंदे पर लटका मिला प्रेमी का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा दंगल में पहलवानों का उत्साहवर्धन: कहा कुश्ती देश की शान

City News Uttar Pradesh

काली मौत की डायन कस रही शिकंजा : पीड़ितों के इलाज के लिये बढ़ गई है चिंता

City News Uttar Pradesh

पत्नी के मोबाइल पर फोन से विवाद: अगले दिन फंदे से लटकी मिली लाश

City News Uttar Pradesh

भाजपा की मंडल बैठक : जिला प्रभारी साहू एवं सुनील पटेल नें मिशन 24 का भरा उत्त्साह

ब्रेकिंग न्यूज़