- ( ब्यूरों रिपोर्ट )
अलीगढ़। शासन के तीन मंत्रियों ने शनिवार को अलीगढ़ का दौरा किया और यहां अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि आम जनों के काम में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गढ्ढा मुक्त सड़कें और 24 घंटे बिजली मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसमें लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा आने वाले दिनों में यह दोनों व्यवस्थाएं पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगी।

अलीगढ़ में शनिवार को गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण, समाज कल्याण व अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण, जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली।
उनके साथ जिले के विधायक व राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान, जिले के सांसद सतीश गौतम समेत अन्य विधायक व जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की और फिर शासन की योजनाएं बताई।

– स्कूल चलो अभियान व गांवों में सफाई पर दे ध्यान
जिले के प्रभारी मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने कहा कि शिक्षा सीएम योगी की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए स्कूल चलो अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जाएगा। इसके साथ उन्होंने शहरों व गावों में साफ सफाई की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी साफ सफाई का महत्व था और आगे भी इसे बरकरार रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में गायों के रखरखाव के लिए गौशाला बनाने के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। गांव में और शहर में पूरी सफाई व्यवस्था हो। जितने भी सामुदायिक शौचालय बने हो उनको ठीक तरह से संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही कानून व्यवस्था और बेहतर करने में भी सरकार का जोर है, जिससे कि प्रत्येक आम आदमी को न्याय मिल सके। विशेष तौर से कमजोर वर्ग के जो लोग हैं उनको किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ किसी भी गुंडे मवाली से नहीं होनी चाहिए।

– गर्मी में पेयजल की सप्लाई में न हो लापरवाही : जल शक्ति राज्यमंत्री
जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अप्रैल में भयंकर गर्मी पड़ रही है और गर्मी ने 50 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसे में आमजनों को पीने के पानी की बिल्कुल भी समस्या न होने पाए।
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि आमजनों को पीने के पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी। पेयजल तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा और जितने भी हमारे हैंडपंप या ट्यूबल खराब है, उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। जहां कहीं भी बोरिंग की जरूरत है उन सब की रीबोरिंग कराई जाए।

बाढ़ के प्रबंध के लिए उन्हें सचेत किया गया है बाढ़ चौकी भी बनाई जाए। और जितने भी तालाब है अलीगढ़ में उनको 15 दिन के अंदर तुरंत तालाबों को भरवाया जाएगा। शहर में बिजली पूरी तरह 24 घंटे उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसमें कहीं भी लापरवाही न हो।
समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना या इस तरह की दूसरी योजनाएं जो आमजनों के लिए संचालित हो रही हैं, उनके पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभ दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों के पास मकान नहीं हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं के तहत तत्काल रहने के लिए छत उपलब्ध कराई जाए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
