28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
दिल दहला देने वाली घटना : बांदा की युवती से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर चलती ट्रेन से युवती को फेंका, हालत काफी गंभीर
उत्तर प्रदेश

दिल दहला देने वाली घटना : बांदा की लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर वहशी ने चलती ट्रेन से फेंका, हालत काफी गंभीर

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खजुराहो-महोबा पैसेंजर ट्रेन में एक वहशी ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। मध्य प्रदेश के छतरपुर में अपने घर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले आ रही अकेली लड़की के साथ पहले छेड़छाड़ की और फिर दुराचार का प्रयास करने लगा। युवती के कड़े प्रतिरोध के कारण आरोपित मनमानी में सफल न हुआ तो उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया।

दिल दहला देने वाली घटना : बांदा की युवती से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर चलती ट्रेन से युवती को फेंका, हालत काफी गंभीर
Shocking incident: Attempted to rape a girl from Banda, threw the girl from a moving train on protest, condition very serious

युवती अब मध्य प्रदेश के खजुराहो के अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। उसकी कई हड्डियां टूट चुकी हैं तो शरीर पर कई गहरे घाव भी हैं। झांसी मंडल के रेल सुरक्षा आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार घटना स्थल का जायजा लिया गया है। इस मामले में जीआरपी जबलपुर और आरपीएफ झांसी की टीमें जांच कर रही हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

दिल दहला देने वाली घटना : बांदा की युवती से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर वहशी ने चलती ट्रेन से युवती को फेंका, हालत काफी गंभीर
Shocking incident: Attempted to rape a girl from Banda, threw the girl from a moving train on protest, condition very serious

जानकारी के अनुसार वारदात मध्य प्रदेश के राजनगर (छतरपुर) के आसपास के गांव की है। यहां से 25 वर्षीय अविवाहित युवती खजुराहो-महोबा पैसेंजर ट्रेन से अपने गृह नगर बांदा जा रही थी। बोगी में साथ में बैठा एक अज्ञात युवक उससे अभद्रता करने लगा। ट्रेन चली तो वह बदतमीजी पर उतारू हो गया और युवती को जबरन अपने पास खींचने लगा। अपने बचाव में युवती ने दांतों से उसकी अंगुलियों पर काट लिया, जिससे आरोपित युवक का खून बहने लगा। इसके बाद आरोपित ने युवती के साथ बुरी तरह मारपीट की और फिर उसे बालों से घसीटते हुए ट्रेन के दरवाजे पर ले जाकर चलती ट्रेन से फेंक दिया।

– नौकरी के लिए मन्नत मांगने बागेश्वरधाम गई थी युवती

पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि वह एमए पास है, लेकिन बेरोजगार है। नौकरी के लिए वह कई दिन से यहां बागेश्वरधाम मन्नत मांगने आया करती थी। गुरुवार को भी वह इसी सिलसिले में यहां आई थी और फिर खजुराहो-महोबा पैसेंजर से घर लौट रही थी।

– वहशी ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया

घायल युवती के अनुसार वह अक्सर छतरपुर के बागेश्वर धाम आती है और इस बार भी वह आई थी, जहां वह ट्रेन से वापस घर बांदा जा रही थी तभी ट्रेन में तकरीबन 30 वर्षीय एक युवक मिला जो उससे छेड़-छाड़ करने लगा और मना करने पर भी नहीं माना मेरे विरोध करने पर मुझे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गोद लिए गावों में पढ़ायेगे अधिकारी : होगा कोविड टीकाकरण …

City News Uttar Pradesh

Banda : साप्ताहिक बंदी में परिवहन विभाग की घटी आय, नौ लाख का हुआ नुकसान …

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा की बड़ी उपलब्धि: मौतों का पर्याय काली घाटी का चौड़ीकरण शुरू

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद की पहल: संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन हो सफल ! …

सीओ नितिन “खाकी” का बढ़ा रहे मान : जनता का मन “बागवां” हो कर रहा “गुणगान”

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र बोले: अब न दंगा और न गुंडा, बाकी सब चंगा, आज यूपी में है कानून का राज

ब्रेकिंग न्यूज़