27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बैंक में गबन की जांच क्या हुई प्रभावित : 5 करोड़ 54 लाख का गबन 30 लाख पर कैसे आई ?
उत्तर प्रदेश

“दईया रे दईया लाज मोहि लागे” : सवा करोड़ की रिकवरी पांच साल से रही “शर्माय” !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मनरेगा में एक करोड़ 25लाख के घपले की रिकवरीमें अधिकारियों का मन नहीं “रम” रहा।रिकवरी के बारे में यह गीत चरितार्थ होता हैं कि “दईया रे दईया लाज मोहि लागे” घोटाले की दास्तां भी लाजवाब हैं। पांच साल में सोशल ऑडिट के दौरान पकड़ी गई सवा करोड़ से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की फाइलें अलमारियों में कैद हैं।

"दईया रे दईया लाज मोहि लागे" : सवा करोड़ की रिकवरी पांच साल से रही "शर्माय" !
“Daiya re daiya laaj mohi lage”: The recovery of 1.25 crore has been “shamey” for five years!

इस मामले में शासन ने संबंधित सचिव, प्रधान और तकनीकी सहायकों से घोटाले की रकम भू-राजस्व की तर्ज पर वसूलने के आदेश दिए हैं, लेकिन अधिकारी पांच साल में केवल 15 लाख की ही वसूल पाये। शासन ने फिर रिमाइंडर भेजकर वसूली के आदेश भेजें हैं।जिले में प्रति वर्ष करीब एक अरब का श्रम बजट आता है। निर्माण में 30 फीसदी और मजदूरी में 70 फीसदी खर्च होता है। गुणवत्ता जांच हेतु शासन से सोशल ऑडिट करता है।

"दईया रे दईया लाज मोहि लागे" : सवा करोड़ की रिकवरी पांच साल से रही "शर्माय" !
“Daiya re daiya laaj mohi lage”: The recovery of 1.25 crore has been “shamey” for five years!

वर्ष 2016-17 से 2021-22 में विकास खंड बबेरू के 27 गांवों में 17,41,669 रुपये, बड़ोखर खुर्द के 13 गांवों में 33,11,664 रुपये, बिसंडा के 41 गांवों में 12,99,420 रुपये, जसपुरा के 15 गांवों में 12,39,400 रुपये, कमासिन के 14 गांवों में 10,65,650 रुपये, महुआ के 42 गांवों में 16,65,153 रुपये, नरैनी के 28 गांवों में 21,38,174 रुपये, तिंदवारी के 20 गांवों में 15,80,747 रुपये की सोशल ऑडिट में मेड़बंदी, तालाब, सड़क निर्माण आदि कार्यों में वित्तीय अनियमितताएं मिली ।

"दईया रे दईया लाज मोहि लागे" : सवा करोड़ की रिकवरी पांच साल से रही "शर्माय" !
“Daiya re daiya laaj mohi lage”: The recovery of 1.25 crore has been “shamey” for five years!

शासन ने संबंधित प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायकों से वसूली के आदेश दिए थे, लेकिन पांच साल से आदेश की फाइलें अधिकारियों की अलमारियों में कैद हैं। पांच सालों में विभाग महज 14,78,153 रुपये ही वसूल कर सका है। उपायुक्त मनरेगा राघवेंद्र तिवारी कहते हैं कि खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह रिकवरी के कार्य में तेजी लाएं। कई ग्राम पंचायतों में रिकवरी की गई है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे “निर्माण गुणवत्ता में फिसड्डी साबित”: मेंटीनेंस कार्य शुरू

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, खरगे के निमंत्रण को स्वीकारा

City News Uttar Pradesh

जिले में आबकारी दुकानों के लिए ई-लॉटरी पूरी: पारदर्शी तरीके से हुआ आवंटन

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार, बंदूक बरामद

City News Uttar Pradesh

प्लॉटिंग ‘माफियाओं’ पर प्राधिकरण का ‘शिकंजा’ : बुलडोज़र ‘दहाड़नें’ का काउंटडाउन शुरू

City News Uttar Pradesh

मंत्री और विधायक की गूंजी खास अपील: आरके पटेल को दिला दें जीत

ब्रेकिंग न्यूज़