24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार थमा: सातवें चरण की 13 सीटों पर एक जून को होगा मतदान
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार थमा: सातवें चरण की 13 सीटों पर एक जून को होगा मतदान

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम और सातवें चरण के लिए प्रचार अभियान बृहस्पतिवार को थम गया। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही 18वीं लोकसभा के लिए प्रचार अभियान पूरा हो गया।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार थमा: सातवें चरण की 13 सीटों पर एक जून को होगा मतदान
Campaigning for the last phase of Lok Sabha elections ended: Voting on 13 seats of the seventh phase on June 1

सातवें चरण में यूपी की महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज के लिए एक जून को मतदान होगा। इसके साथ ही दुद्धी (अजजा) विधानसभा उप चुनाव के लिए भी वोट पड़ेंगे। इन्हीं लोकसभा सीटों में से पूर्वांचल की आठ सीटों पर भी मतदान होगा। वाराणसी सीट पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में पूर्वांचल की इन आठ में से छह सीटों पर भाजपा व दो सीटों पर बसपा को जीत मिली थी। मतगणना 4 जून को होगी।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार थमा: सातवें चरण की 13 सीटों पर एक जून को होगा मतदान
Campaigning for the last phase of Lok Sabha elections ended: Voting on 13 seats of the seventh phase on June 1

इसके पहले सातवें चरण की सीटों पर जीत के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ताबड़तोड़ जनसभाएं की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी जोर लगाया। गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंदौली में भाजपा के लिए वोट मांगा। चंदौली रक्षा मंत्री का गृह जनपद भी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सातवें चरण की इन सभी सीटों के लिए 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 134 पुरुष और 10 महिला प्रत्याशी हैं। चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मौजूदगी प्रतिबंधित हो गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार: एक करोड़ के गांजे की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

दो सगी बहनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार …

Banda : सपा कार्यालय में पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल का किया गया स्वागत …

राम दरबार में तुलसी जयंती पर बही काव्य रसधार: सम्मानित किये गये साहित्यकार

बांदा जिला अस्पताल में संसाधनों की कमी: मरीजों को हो रही भारी दिक्कत

सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का दुस्साहस : दीवार पर लिखा ‘हिंदू भारत छोड़ो’ हरकत में आई बांदा पुलिस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़