- विनोद मिश्रा
महोबा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़े जानलेवा साबित हो रहे हैं। गुरुवार को लू व बुखार की चपेट में आने से मासूम समेत 14 लोगों की मौत हो गई। तीन दिन के अंदर गर्मी से 28 लोगों की जान चुकी है। वहीं 14 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उनका जिला अस्पताल के वार्डों में चल रहा है। डॉक्टर दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।

बुंदेलखंड की पठारी धरती पर आग उगलती सूर्य की किरणों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जरा सी लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। थाना श्रीनगर के पिपरामाफ निवासी अनंता विश्वकर्मा जानवरों को पानी पिलाते समय वह अचानक गश खाकर गिर गया। जब परिजन उसे अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना महोबकंठ के बम्हौरी कुर्मिन निवासी शिवदयाल अहिरवार जानवर चराने खेत गया था। जहां लू लगने से खेत पर उसकी मौत हो गई। इसी गांव के संतू अहिरवार की पत्नी प्रेमा अहिरवार शौचक्रिया के लिए खेत गई थी। वापस लौटने पर उसकी मौत हो गई। कस्बा बेलाताल निवासी हबीब अहमद को लू लगने पर जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

थाना खरेला के कुड़ार निवासी गुलाब खेत पर काम कर रहा था। तभी लू लग गई। अस्पताल लाते समय उसने दम तोड़ दिया। थाना खन्ना के तमौरा निवासी आशाराम बकरियां चराने खेत गया था। लू लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाहपहाड़ी निवासी खुम्मी, जंटपुरा पनवाड़ी निवासी परमलाल व चिचारा निवासी प्रेमा की भी लू लगने से मौत हो गई। जनपद छतरपुर के कैथोकर निवासी लच्छी को लू लगने पर परिजन अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

थाना खन्ना के बरभौली निवासी लालाभाई खेत से बकरियां चराकर घर लौटा। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल बांदा ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना खरेला के टिकरी निवासी मलखान को बुखार आने पर परिजन अस्पताल लाए। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। करहरा निवासी विनोद के दो माह के बेटे निखिल को दो दिन से बुखार आ रहा था। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना कबरई के गंज निवासी बरदानी की आठ माह की बेटी मोहिनी की अचानक हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल लाते समय उसकी भी मौत हो गई।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
