![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों की आहट के साथ ही राजनीतिक जमीन पर संगठनात्मक गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में सदर विधायक “प्रकाश द्विवेदी ने महुआ मंडल के नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों” एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर “संगठन को गति देने का मंत्र” दिया।

विधायक प्रकाश ने “राजनीति और संगठन को कर्म और तप का संगम” बताते हुए कहा कि “मोदी और योगी का राजनीतिक ‘कर्मयोग हर कार्यकर्ता के व्यवहार में झलकना चाहिए।” बैठक में संगठनात्मक विषयों पर गहन चर्चा करते हुए विधायक द्विवेदी ने कहा कि अब समय आ गया है जब पार्टी को बूथ स्तर से मज़बूत कर जमीनी हकीकत के अनुसार रणनीति बनाई जाए।

उन्होंने कहा एक-एक कार्यकर्ता को यह समझना होगा कि “पंचायत चुनाव पार्टी का चुनाव नहीं, नीति, नेतृत्व और निष्ठा की परीक्षा” है। हर गांव में भाजपा के “विचार और विकास के संदेश को पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता” होनी चाहिए। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बैठक में मौजूद महुआ मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि “पद किसी का अधिकार नहीं, संगठन का दिया हुआ एक उत्तरदायित्व है, जिसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संकल्प के साथ निभाना चाहिए।” उन्होंने सभी को भाजपा की विचारधारा और मोदी-योगी युग के परिवर्तनकारी शासन से आम जन को अवगत कराने की अपील की।

बैठक में विधायक ने पंचायती चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति साझा करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जो बूथ जीतें, वही अब पंचायत चुनाव में भी जीत का रास्ता तय करेंगे। बूथ प्रमुख से लेकर मंडल अध्यक्ष तक सभी की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने यह भी कहा कि “विकास, संवाद और स8भाजपा के तीन ऐसे स्तंभ हैं, जिनसे पार्टी आज गांव-गांव में जमीनी पकड़” बना चुकी है। इन्हीं मूल सिद्धांतों को आगे लेकर चलना होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
