
- विनोद मिश्रा
बांदा। बिजली विभाग की लापरवाही अब उसके गले की फांस बनती जा रही है। जिले में चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर अब सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा है। सर्किट हाउस में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक एवं अधीनस्थ अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई।

इस अहम बैठक में जिले की जर्जर विद्युत व्यवस्था, ट्रांसफार्मरों की खस्ताहाल स्थिति, बार-बार फुंकती लाइनें और बिजली चोरी के नाम पर हो रहे कथित घोटालों पर गहन मंथन हुआ।

राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बैठक में कहा यह विभाग जनता को बिजली देने के बजाय सिरदर्द बना हुआ है। पूरे साल सिर्फ तार बदलने की औपचारिकता होती है, लेकिन हकीकत में पुराने तारों को ही रंग-रोगन कर ‘नई लाइन’ बताकर जनता को और शासन को ठगा जाता है। उन्होंने अफसरों से सख्त लहजे में कहा कि यदि तुरंत सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की गाज गिरना तय है।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर तंज कसते हुए कहा यह विभाग तो साल भर काम के नाम पर दिखावे करता है। “बिजली विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हो चुकी हैं”। हमें शिकायतें मिल रही हैं कि लाइनमैन से लेकर अफसर तक बिना घूस के ट्रांसफार्मर नहीं बदलते। ट्रांसफार्मर बदलने के बजाय उन्हीं पुराने ट्रांसफार्मरों को पलटकर फिर से खड़ा कर दिया जाता है। यही हाल तारों का है। अब हम जनता को और बहकाने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि जर्जर ट्रांसफार्मरों और बिजली लाइन को बदलने की जगह पूरी तरह नई लाइन डाली जाए और सब-स्टेशनों की क्षमता में व्यापक वृद्धि हो। इस बैठक में शामिल सांसद कृष्णा पटेल और नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा ने भी विभाग के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज ने आम जनता का जीना मुहाल कर रखा है, लेकिन विभाग आंख मूंदे बैठा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
