City News Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश : 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोरोना टीके की बूस्टर डोज लगाने में लाएं तेजी
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश : 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोरोना टीके की बूस्टर डोज लगाने में लाएं तेजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना टीके की बूस्टर डोज लगाए जाने में तेजी लाने का निर्देश दिया है। यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि एक भी नागरिक टीका कवर से वंचित न रहे। उन्होंने बरसात के मौसम में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी जरूरी उपाय करने और पूर्वी उप्र के चिकित्सा संस्थानों में डाक्टरों, पैरामेडिक्स, दवाओं आदि की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश : 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोरोना टीके की बूस्टर डोज लगाने में लाएं तेजी
Instruction of Chief Minister Yogi Adityanath: Speed ​​up those above 18 years of age to apply booster dose of corona vaccine

अपने सरकारी आवास पर टीम-9 की बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गौतमबुद्धनगर में 120, गाजियाबाद में 49 और लखनऊ में 12 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ फेस मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी बनाया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये लोगों को कोविड प्रोटोकाल के प्रति जागरूक किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश : 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोरोना टीके की बूस्टर डोज लगाने में लाएं तेजी
Instruction of Chief Minister Yogi Adityanath: Speed ​​up those above 18 years of age to apply booster dose of corona vaccine

उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से कोविड संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इस बार कोरोना वायरस कमजोर है। इसका संक्रमण तीव्र नहीं है। वायरस का यह वैरिएंट सामान्य वायरस की तरह ही है। कोविड टीका लगवा चुके लोगों के लिए खतरे की संभावना न्यून है। उन्होंने बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की हिदायत दी। मुख्यमंत्री को बताया गया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 210 नए मामले सामने आए हैं।

15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 94.62 प्रतिशत किशोर कोविड वैक्सीन की पहली और 63.77 प्रतिशत किशोर टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर चुके हैं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 42.25 लाख से अधिक बच्चों ने टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है। 26.93 लाख से अधिक सतर्कता डोज प्रदान की जा चुकी हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खदान साड़ी खंड एक में भाजपा के पूर्व सांसद की ‘डकैती’ ? प्रशासन बना धृतराष्ट्र !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश और विधायक प्रकाश की ‘फटकार’ से हिला ‘बिजली तंत्र’: अफसरों में मचा ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

टीबी मुक्त भारत में टीपीटी निभाएगा अहम भूमिका : अगले माह यह सुविधा शुरू करने की तैयारी

विधायक प्रकाश नें टटोल ली नब्ज : तैयार कर दी एमपी की गुढ़ विधान सभा में जीत की पृष्ठभूमि !

City News Uttar Pradesh

अठ्ठाइस करोड़ में बिक गई “स्वच्छता”: गांवों में सड़ांध और फाइलों में सफाई !जिम्मेदार बेखबर !

City News Uttar Pradesh

सपा प्रत्याशी विधायक का गांवों में खदेड़ा ! मुस्लिमों में भी “ज्वालामुखी” !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़