30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में 'ठंड के कहर' से कोहराम: सर्दी 'वंदेभारत' की 'गति' पर, जनजीवन 'थरथराया'
उत्तर प्रदेश

बांदा में ‘ठंड के कहर’ से कोहराम: सर्दी ‘वंदेभारत’ की ‘गति’ पर, जनजीवन ‘थरथराया’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में कड़ाके की ‘ठंड और शीतलहर’ ने ऐसा ‘डेरा’ डाला है कि ‘आम जनजीवन’ पूरी तरह ‘अस्त-व्यस्त’ हो गया है। बर्फीली सर्द हवाएं लगातार ‘घनघोर मुकाम’ पर पहुंच चुकी हैं और ‘ठंड की बेवफाई’ लोगों पर ‘जुल्म ढा’ रही है। हालात ऐसे हैं कि ‘कोहरे और गलन’ ने सूर्य की रोशनी को पूरी तरह ‘परास्त’ कर दिया है। धूप ‘ठंड के आगे नतमस्तक’ नजर आ रही है।

बांदा में 'ठंड के कहर' से कोहराम: सर्दी 'वंदेभारत' की 'गति' पर, जनजीवन 'थरथराया'

गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान भी महज 12 डिग्री सेल्सियस तक ही सिमट कर रह गया। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और दिनभर शीतलहर के चलते गलन का जबरदस्त असर देखने को मिला। लगभग 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया, जिससे लोग घरों में ‘दुबकने’ को मजबूर रहे।

बांदा में 'ठंड के कहर' से कोहराम: सर्दी 'वंदेभारत' की 'गति' पर, जनजीवन 'थरथराया'

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते ठंड का यह दौर अभी और लंबा खिंच सकता है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश साह ने बताया कि पश्चिमी हवाएं अत्यंत ठंडी हैं और आने वाले पांच से छह दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ‘गलन’ और बढ़ेगी।

बांदा में 'ठंड के कहर' से कोहराम: सर्दी 'वंदेभारत' की 'गति' पर, जनजीवन 'थरथराया'

भीषण ठंड से बचने के लिए लोग तरह-तरह के ‘जतन’ करते नजर आए। नगर पालिका की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में अलाव की व्यवस्था की गई है, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर लोग पुराने टायर, लकड़ी और कचरा जलाकर ‘आग तापते’ दिखे। सुबह और शाम के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, वहीं बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो कुंतल लहन नष्ट, 165 लीटर कच्ची शराब हुई बरामद

City News Uttar Pradesh

फूड प्वाजनिंग : बासी चावल खाने से बच्ची की मौत, तीन बीमार, बीमार मां- भाई व बहन का सीएचसी में चल रहा इलाज

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- गरीबों के घर पर कहर ढा रहा है बुलडोजर

यूपी : माफिया मुख़्तार अंसारी से मंडल कारागार मिलने आए वकील को, मुलाकात करने की नहीं मिली अनुमति …  

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट रामघाट की ‘नदी’ गायब: सैटेलाइट और रोवर से ‘खोज’ हुई शुरू !

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम-एसपी ने “कसी लगाम”: अवैध खनन, ओवरलोडिंग व माफियाओं पर चलेगा “डंडा”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़