City News Uttar Pradesh
पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे चार लाख बीस हजार
उत्तर प्रदेश

पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे चार लाख बीस हजार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा/कमासिन। एक व्यक्ति ने मेलजोल का फायदा उठाते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम ममसी खुर्द के एक नवयुवक को पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लाख बीस हजार रुपये ठग लिए नौकरी तो मिली ही नहीं लेकिन तमाम वादे के बावजूद भी आज तक रुपए वापस नहीं किया जिससे परेशान होकर पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग की है ।

पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे चार लाख बीस हजार

ग्राम ममसी खुर्द निवासी श्यामलाल पुत्र मंगली प्रसाद यादव ने पुलिस अधिकारियों सहित स्थानीय थाने में शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है ग्राम इचौली थाना मौदहा जनपद हमीरपुर निवासी मकसूद हसन जो बांदा शहर में रामलीला मैदान के पास किराये का मकान लेकर रहता है उससे मेरे पुत्र शिव नरेश से दोस्ती हो गई मकसूद हसन में वर्ष 2015 में मेरे बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर गांव आकर नगद 280000 रुपये ले गया इसके बाद उसके बैंक खाते में मैंने 138000 रुपये किस्तों में भेज दिया तमाम आश्वासन देता रहा लेकिन न तो शिवनरेश की नौकरी लगी और ना ही अभी तक रुपए वापस मांगने पर तरह-तरह के बहाने बनाता रहा।

इसी सिलसिले में पूर्व विधायक विशंभर यादव के यहां पंचायत भी हुई थी जिसमें उसने पंचायतनामा रुपये वापस करने को कहा था फिर भी अभी तक रुपया वापस नहीं किया है इससे परेशान होकर पुलिस विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर व कमासिन थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया है कि तहरीर मिली है जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ‘मौत’ का ‘तांडव’ : नींद का एक ‘झोंका’ बन गया ‘काल’

City News Uttar Pradesh Desk

बकरीद की पूर्व संध्या पर बाजार जमकर हुए गुलजार: बकरा बाजार रहा गर्म

Banda : राजकीय मेडिकल कालेज के छात्रों को शराब पीने से रोका तो,छात्रों ने युवक की जमकर की पिटाई…

City News Uttar Pradesh

Banda : यौन शोषण केस: निलंबित जेई की पत्नी को नहीं मिली राहत, दो फरवरी को जमानत पर होगी सुनवाई…

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी : 24 साल से माननीय, 13 साल से जेल में, विधानसभा के बजाए जेल के बैरकों में बीत रहे दिन …

डीएम जे रीभा की पर्यावरण संरक्षण पर बड़ी बैठक: 35 करोड़ पौधरोपण लक्ष्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़