26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 'मौत' का 'तांडव' : नींद का एक 'झोंका' बन गया 'काल'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ‘मौत’ का ‘तांडव’ : नींद का एक ‘झोंका’ बन गया ‘काल’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे तीर्थ यात्रा के सफर को मातम में बदल दिया। ‘नींद का एक झोंका’ ऐसा आया कि ‘तेज रफ्तार कार अनियंत्रित’ होकर ‘एक्सप्रेसवे की रेलिंग’ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार करीब पांच बार पलटी खाते हुए सड़क किनारे जाकर रुकी। हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सप्रेसवे पर ‘अफरा-तफरी’ मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। यह हादसा मंगलवार की सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 59.9 पर देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव के पास हुआ।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 'मौत' का 'तांडव' : नींद का एक 'झोंका' बन गया 'काल'पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग धार्मिक यात्रा पर निकले थे और मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम में दर्शन करने के बाद उज्जैन जा रहे थे। घायल राहुल, निवासी हैदराबाद, ने बताया कि वह अपनी पत्नी लता, बेटी कृषु, अपने साले दिनेश (निवासी बेंगलुरु) और उनकी पत्नी अंजली के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले थे। बागेश्वर धाम में रात्रि विश्राम करने के बाद सभी देर रात उज्जैन के लिए रवाना हुए। लगातार यात्रा के दौरान चहितारा गांव के पास कार चला रहे दिनेश को अचानक “नींद का झोंका” आ गया। कुछ ही सेकेंड में कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई और कई बार पलटती चली गई। हादसे में चालक दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल, उनकी पत्नी लता और दिनेश की पत्नी अंजली गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बबलू सिंह ने सीएम योगी को बताया ‘हमदर्द’: फार्मर रजिस्ट्री हटने से किसानों के चेहरे पर लौटी ‘मुस्कान’

City News Uttar Pradesh

दइया रे दइया : दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फुर्र, पति नें दर्ज कराई रिपोर्ट

विधायक प्रकाश ने विराट दंगल में की शिरकत: बोले- कुश्ती हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा

City News Uttar Pradesh

योगी कैबिनेट ने तबादला नीति 2022 को दी मंजूरी : 30 जून तक हो सकेंगे राज्य सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों के ट्रांसफर

निजी प्राथमिक चिकित्सा कर्मियों द्वारा प्रदर्शन: सरकार की नीतियों के खिलाफ ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र की चाहत बांदा की पीएम सूर्य योजना से हो जगमगाहट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़