
- शरद मिश्रा
बांदा। भीषण अग्निकांड ने मंगलवार सुबह व्यापारियों में दहशत फैला दी। कोतवाली नगर क्षेत्र के महेश्वरी देवी मंदिर के पास स्थित कल्पना गारमेंट्स के गोदाम में लगी ‘आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप’ ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी मतबूल हुसैन के निर्देश पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। पहले 2 दमकलों से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की तेजी देखकर 2 और अतिरिक्त व्यवस्था की गई।
पुलिस, फायरकर्मी और स्थानीय व्यापारियों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गोदाम के ऊपर बने रिहायशी हिस्से में कई महिलाएं और बच्चे फंसे हुए थे। फायर टीम और स्थानीय लोगों ने तुरंत मोर्चा संभाला और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर बचाव कार्य होने से कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे ‘बड़ी त्रासदी’ टल गई।
उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक संतोष गुप्ता के अनुसार गोदाम व्यापारी राधेश्याम गुप्ता का है। हादसे के समय गोदाम बंद था। आग में गोदाम में रखा लाखों का कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स और अन्य ‘सामान जलकर राख’ हो गया। प्रारंभिक अनुमान में ‘लगभग 50 लाख रुपये के नुकसान’ की बात कही जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोदाम में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। वहीं सीएफओ का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने का सही कारण स्पष्ट होगा। फायर विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
