City News Uttar Pradesh
डीएम व एसपी द्वारा कालिंजर दुर्ग का निरीक्षण: मेले की व्यवस्थाओं पर 'कड़ी निगरानी'
उत्तर प्रदेश

डीएम व एसपी द्वारा कालिंजर दुर्ग का निरीक्षण: मेले की व्यवस्थाओं पर ‘कड़ी निगरानी’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। डीएम जे. रीभा और एसपी पलाश बंसल ने सोमवार को मेले स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को परखा।

डीएम व एसपी द्वारा कालिंजर दुर्ग का निरीक्षण: मेले की व्यवस्थाओं पर 'कड़ी निगरानी'

मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेला शुरू होने से पहले हर व्यवस्था को समय से पूर्ण किया जाए ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डीएम व एसपी द्वारा कालिंजर दुर्ग का निरीक्षण: मेले की व्यवस्थाओं पर 'कड़ी निगरानी'

निरीक्षण के दौरान डीएम ने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, यातायात,पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से देखा। उन्होंने कहा कि कालिंजर मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है,बल्कि जिले की संस्कृति, पर्यटन और विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक भी है। ऐसे में इस आयोजन को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

डीएम व एसपी द्वारा कालिंजर दुर्ग का निरीक्षण: मेले की व्यवस्थाओं पर 'कड़ी निगरानी'

डीएम जे. रीभा ने नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में स्वच्छता अभियान विशेष रूप से चलाया जाए। वहीं विद्युत विभाग को आदेश दिया गया कि बिजली व्यवस्था सुचारू रहे। और कोई भी तार खुले न रहें। एसपी पलाश बंसल ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती, यातायात डायवर्जन और भीड़ नियंत्रण की विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दलहनी फसलों में होगा जीनोम तकनीक का इस्तेमाल: बढ़ेगा उत्पादन

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

बांदा का ‘घोटालेबाज’ रोडवेज: किसके ‘संरक्षण’ में होता रहा ‘काला’ कारोबार ? रिकार्ड गायब !

City News Uttar Pradesh Desk

अनोखा मामला : गाय की बछिया का जन्मदिन मना पेश की इंसानियत की मिसाल, अनोखा नजारा देखकर दंग रह गए लोग

छात्र ने की आत्महत्या: पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

शराब बन गईं मौत का कारण : पत्नी से विवाद होने पर युवक नें संसार से लिया विदा

ब्रेकिंग न्यूज़