City News Uttar Pradesh
जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज
उत्तर प्रदेश

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला प्रदूषण की चपेट में है। इसके लिये नौकरशाही नकारा के रोल में सी है! आरोप है की नाकारापन के चलते प्रतिबंधित प्लास्टिक पर अंकुश नहीं लग पा रहा।चौतरफा प्रतिबंधित प्लास्टिक का साम्राज्य है। इस साम्राज्य का अफसर भी झुक -झुककर सलाम कर रहें हैं।

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज
District in terrible grip of pollution: Yamraj becomes plastic waste

स्थिति यह है की सभी आठ नगर निकायों में प्रतिदिन निकलने वाला 11 टन प्लास्टिक कचरा इसका उदाहरण है। सब्जी, किराना का सामान हो या दवाएं अथवा अन्य कोई सामग्री पॉलिथीन में ही लोग ले जा रहे हैं। बाजार में भी पॉलिथीन की थोक व फुटकर बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है।बांदा सराय बाजार में तो बेखौफ बिक्री होती है। पालिका प्रशासन नें कई साल से बेफिक्री की चादर तान रखी है। इस लापरवाही से जिले का पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। नगर पालिका के आंकड़ों के मुताबिक जिले के सभी नगर निकायों में इस समय हर रोज करीब 11.06 टन प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया जा रहा है।

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज
District in terrible grip of pollution: Yamraj becomes plastic waste

नगर पालिका बांदा में सवा दो लाख की आबादी के बीच हर दिन 6.07 टन प्लास्टिक कचरा निकल रहा है। नगर पालिका अतर्रा में 60 हजार की आबादी के बीच प्रतिदिन 1.70 टन, नगर पंचायत बबेरू में 34742 आबादी के बीच 9.6 क्विंटल, बिसंडा नगर पंचायत में 5.2 क्विंटल, मटौंध नगर पंचायत में 6.5 क्विंटल, नरैनी में 3.8 क्विंटल, ओरन में 1.7 क्विंटल और तिंदवारी नगर पंचायत में तीन क्विंटल कचरा नगर पंचायत इकट्ठा कर रही है। पाबंदी के बावजूद पॉलिथीन का उपयोग कम होता नहीं दिख रहा है। लोग धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। पालिका की शिथिलता के कारण बाजार में खुलेआम थोक और फुटकर में पॉलिथीन बिक रही है। सड़कों के किनारे, खाली प्लाॅटों और अस्पताल परिसर के पीछे कचरे में प्लास्टिक का ढेर देखा जा सकता है। यह प्लास्टिक कचरा जिले की हवा दूषित कर रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम और एसपी की “कड़ी नजर”: बांदा सीसीटीवी कैमरों में कैद

City News Uttar Pradesh

शजर उद्योग को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जनपद के शिल्पियों की आर्थिक उन्नति के खुले द्वार

City News Uttar Pradesh

धर्मेंद्र कुमार का ‘कमाई मंत्र’ हुआ सुपरहिट: बांदा आबकारी विभाग ने ‘प्रदेश में रचा कीर्तिमान’

City News Uttar Pradesh

खाद्य सुरक्षा विभाग में मिष्ठान की बौछार : मिलावट खोरों से हो रहा “चुम्मां -चुम्मां” !

डीएम नगेन्द्र का फोकस: बांदा में सोलर क्रांति की शुरुआत, 300 यूनिट मुफ्त बिजली

City News Uttar Pradesh

अरबों की पंचायत भूमि पर ‘अवैध साम्राज्य’: 34 कब्जाधारकों पर ‘बुलडोजर’ की तैयारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़