City News Uttar Pradesh
यूपी चुनाव 2022: रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब आमने-सामने, शुरू हो गया 'सोशल मीडिया वॉर
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव 2022: रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब आमने-सामने, शुरू हो गया ‘सोशल मीडिया वॉर

 

  • { ब्यूरों रिपोर्ट }

प्रतापगढ़। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच छिड़ी सियासी लड़ाई ने अब नया मोड़ ले लिया है। चुनावी बयानबाजी के बाद अब इंटरनेट मीडिया पर दोनों नेताओ में तकरार शुरू हो गई है।
यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में कुंडा विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था। कई वर्षों बाद जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के प्रमुख व कुंडा से प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी उतारा है। सपा की तरफ से गुलशन यादव, राजा भैया के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। मतदान के पहले से दोनों दलों के बीच शुरू हुई जुबानी तकरार वोटिंग वाले दिन बवाल में बदल गई। मतदान वाले दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगा दिया कि कुंडा सीट पर फर्जी मतदान करवाया जा रहा है। बाद में उन्होंने वो ट्वीट डिलीट जरूर किया, लेकिन विवाद खड़ा हो चुका था।

यूपी चुनाव 2022: रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब आमने-सामने, शुरू हो गया 'सोशल मीडिया वॉर
UP Election 2022: Raghuraj Pratap Singh Raja Bhaiya and SP President Akhilesh Yadav are now face to face, ‘social media war’ has started

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा था कि कुंडा में जिस तरह बूथ पर उपस्थित किसी दल के अवांछित व्यक्ति द्वारा सरेआम महिलाओं के वोटों का बटन दबाया जा रहा है, उसके वीडियो का संज्ञान लेते हुए चुनाव पर्यवेक्षक चुनाव आयोग से कुंडा का चुनाव रद करने की अपील करें। साथ ही दोषी व्यक्ति को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार करवाएं। अखिलेश ने बाद में यह ट्वीट डिलीट तो कर दिया, लेकिन इस मौके को रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया हाथ से जाने नहीं दिया।

यूपी चुनाव 2022: रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब आमने-सामने, शुरू हो गया 'सोशल मीडिया वॉर
UP Election 2022: Raghuraj Pratap Singh Raja Bhaiya and SP President Akhilesh Yadav are now face to face, ‘social media war’ has started

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ट्वीट कर सीधा जवाब दिया है। उन्होंने अखिलेश के ट्वीट का स्क्रीनशाट लेकर पोस्ट किए गए वीडियो को फेक बताया है। राजा भैया ने ट्वीट कर कहा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हमसे इतनी घृणा करना अच्छी बात नहीं है।
पांचवे चरण के लिए रविवार को हुए मतदान के दौरान कुंडा के करेंटी व पहाड़पुर बनोही गांव में सपा और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कुंडा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव की पत्नी सीमा भी निर्दल चुनाव लड़ रही हैं। वह अपने गांव करेंटी में बूथ पर थीं। उनके एजेंट अखिलेश यादव और जनसत्ता दल प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह के कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। इस दौरान अखिलेश को पीटा गया। इसके बाद सपा प्रत्याशी गुलशन पहाड़पुर बनोही मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने माइक्रो आब्जर्वर मो. शकील से कहा कि उन पर हमला हो गया है। वह बाहर निकले तो देखा कि मतदानकर्मियों की आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे टूटे हैं।

– वायरल वीडियो झूठा निकला, गिरफ्तारी का आदेश

कुंडा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दिन 27 फरवरी को वायरल एक वीडियो पर पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ट्वीट के जरिए आमने- सामने हुए। वीडियो फर्जी साबित होने की पुष्टि के बाद अखिलेश के ट्विटर हैंडल से ट्वीट हटा दिया गया। मतदान वाले दिन सपाइयों ने वीडियो वायरल किया था। इसमें पोलिंग बूथ के अंदर मौजूद एक युवक जबरिया वोटिंग करता दिख रहा है। रघुराज प्रताप के समर्थक पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने जांच कराई तो वीडियो हरियाणा के फरीदाबाद के असौती बूथ का निकला। यह वीडियो लोकसभा चुनाव 2019 में बूथ कैप्चरिंग का था। डीएम ने वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का आदेश दिया है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शादी से लौटते वक्त उजड़ गया पूरा परिवार: एक झपकी ने छीन ली तीन जिंदगियां, गूंज उठी चीख-पुकार

वन विभाग और पीडब्लूडी में ‘खींचतान’: 136 करोड़ की फोरलेन परियोजना तोड़ रही दम

City News Uttar Pradesh

प्यार, पैसा और साजिश का खूनी खेल: चार बच्चों की मां को दो लोगों से हुआ इश्क, फिर एक प्रेमी से दूसरे प्रेमी का कराया मर्डर

City News Uttar Pradesh

बांदा लोक सभा सीट: भाजपा के जीत की उम्मीदों को लग सकता है ग्रहण ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के आवास पर चटकी लाठियां : ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमा दिवारी नृत्य

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: मिशन शक्ति बना बदलाव की नई ताक़त, महिला उत्थान पर है जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़