City News Uttar Pradesh
बांदा में फिर ओला वृष्टि का जमकर अत्याचार : किसानों की निकली कराह
उत्तर प्रदेश

बांदा में फिर ओला वृष्टि का जमकर अत्याचार : किसानों की निकली कराह

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक बार फिर ओलावृष्टि नें जिले में अपने अत्याचार से तबाही मचा दी है। किसानों की सरसों, मटर, चना, मसूर, गेंहू आदि की फसलें खेतों में ही टूटकर पसर गईं। किसानों ने बताया कि एक-एक ओले का वजन 100 से 200 ग्राम तक का था। पैलानी तहसील क्षेत्र कुकुवा खास, नरी, पैलानी, पैलानी डेरा, पड़ेरी, मरझा, नांदादेव, पडोहरा आदि गांवों में तेज बारिश के साथ गिरे ओले की वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।

बांदा में फिर ओला वृष्टि का जमकर अत्याचार : किसानों की निकली कराह
Heavy hailstorm again in Banda: Farmers groan

तेज बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरने से किसान परेशान हो गए हैं। इसी तरह चंदवारा, जसपुरा ,सिकहुला, रामपुर, गोरीकलां, गड़रिया, नरजिता आदि गांवों में भी ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। एसडीएम पैलानी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि मौके में हल्का लेखपाल को भेज कर जांच कराई जाएगी।

बांदा में फिर ओला वृष्टि का जमकर अत्याचार : किसानों की निकली कराह
Heavy hailstorm again in Banda: Farmers groan

इसी प्रकार बबेरू क्षेत्र के लगभग डेढ़ दर्जन के अधिक गांवों जलालपुर,काजीटोला कबीरपुर, चौहान डेरा, पिंडारन, बाकल, समगरा, सीरिया ताला, शमसुद्दीनपुर, औगासी, करहुली, भभुवा, अधांव, बीरा, औगासी सहित कई गांव में जबरदस्त ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गईं। इससे किसानों के चहरे मुरझा गए हैं। पहले ओला गिरा और गरज चमक के साथ बरसात हुई, जिससे लाही चना गेहूं मसूर अलसी सहित तमाम फसलों का नुकसान हुआ है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद नें बालू भंडारण पर कसी लगाम : नियमों क़ा पढ़ाया पाठ …

City News Uttar Pradesh

यूपी : सीएम योगी ने थानों में महिला पुलिस कर्मियों को बीट इंचार्ज बनाने के दिए निर्देश

डीएम दुर्गा शक्ति हो गई हैरान : लक्ष्यों की पूर्णता में क्यों है शिथिलता !

City News Uttar Pradesh

डीएम रीभा ने भ्रष्टाचार की पकड़ी नब्ज़: कृषि विभाग की तीनों इकाइयों पर गिरी गाज

City News Uttar Pradesh

खूंखार अपराधी है मुख्‍तार: सुप्रीम कोर्ट में बोली योगी सरकार

यूपी: अभी भी बन सकते हैं निकाय चुनाव के मतदाता, नाम जुड़वाने के लिए अपनानी होगी यह प्रक्रिया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़