- विनोद मिश्रा
बांदा। केवाईसी अपडेट करने के बहाने से सेवानिवृत्त भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) कर्मचारी के खाते से उड़ाई गई तीन लाख रुपये को साइबर क्राइम सेल ने वापस दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। ठगों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से उड़ाई गई रकम को साइबर सेल ने वापस दिलाया। खाते में रकम आते ही पीड़ित का चेहरा खुशी से खिल उठा।

करीब ढाई माह पहले तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजौली गांव निवासी सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मचारी विजयपाल सिंह पुत्र जागेश्वर सिंह के मोबाइल फोन पर ठगों ने केवाईसी अपडेट करने का एसएमएस भेजा और दिए गए नंबरों पर संपर्क करने को कहा। सेवानिवृत्त कर्मचारी ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो साइबर ठग ने आनलाइन केवाईसी जमा करने को कहा। साइबर ठग द्वारा पीड़ित को एप देक अपने मोबाइल फोन पर अपलोड करने को कहा। एसबीआई नेटबैकिंग के जरिए मोबाइल फोन पर 10 रुपये का रिचार्ज करते ही साइबर ठगों ने उसके खाते से तीन लाख रुपये की धोखधड़ी कर ली। खाते से रकम निकलने का मैसेज आते ही पीड़ित के पैरों से जमीन खिसक गई। चित्रकूटधाम परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

आईजी के.सत्यनारायण के निर्देशन में विवेचना प्रभारी मोहम्मद फहीम अख्तर ने अपने टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से उड़ाए गए तीन लाख रुपये वापस करा दिए। धनराशि पीड़ित ग्राहक के अकाउंट में वापस आते ही उसका चेहरा खिल उठा। पीड़ित ने साइबर ठगों द्वारा उड़ाई गई रकम को वापस दिलाने पर आईजी और साइबर सेल टीम के कार्यों की सराहना करते हुए आभार जताया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
