24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
कोरोना वैक्सीन लगवाने पर बिगड़ी हालत, वृद्ध की मौत
उत्तर प्रदेश

कोरोना वैक्सीन लगवाने पर बिगड़ी हालत, वृद्ध की मौत …

 

– हालत खराब होने पर परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए
– चिकित्सकों ने देखने के बाद मृत घोषित किया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक वृद्ध ने दो दिन पूर्व कोरोना वैक्सीन लगवाई और उसकी हालत खराब होने लगी। सोमवार को पत्नी और बेटा वृद्ध को जिला अस्पताल लाए, वहां पर चिकित्सकों ने देखने के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से कोरोना वैक्सीन को लेकर लोग तमाम तरह की बातें कर रहे हैं। मृतक के बेटे ने खुले तौर पर कहा कि कोरोना वैक्सीन लगवाने से उसके पिता की मौत हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।


मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी मेवालाल (60) पुत्र भिखारीलाल ने दो दिन पूर्व वैक्सीन लगवाई थी। वैक्सीन लगवाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। सोमवार की दोपहर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। वहां चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे बबलू ने बताया कि शनिवार को पिता ने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद वह घर आए और कुछ ही घंटों के बाद उन्हें बदन में जबरदस्त दर्द महसूस हुआ और धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ती चली गई।

कोरोना वैक्सीन लगवाने पर बिगड़ी हालत, वृद्ध की मौत

बेटे ने बताया कि सोमवार की सुबह 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस पहुंचने के बाद पिता ने बातचीत करना बंद कर दी और उनकी श्वांस फूलने लगी। जिला अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत हो जाने के बाद बेटे और मृतक की पत्नी राजरानी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिला अस्पताल में मौजूद मृतक के बेटे बबलू ने आरोप लगाया कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद ही उसके पिता की हालत बिगड़ी और मौत हो गई। इधर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार तिवारी से जब इस संबंध में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP : महिला के मोबाईल पर गंदे मैसेज भेजता था युवक, भीड़ ने पकड़कर खंभे से बांधकर जमकर पीटा …

गर्मी में पारा 49 को कर गया पार : बिजली आपूर्ति अत्यधिक बेहाल !

पूर्व विधायक दलजीत का बिसंडा में भव्य स्वागत : व्यावसायिक प्रतिष्ठान का किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

खेद प्रकाशन ….City News Uttar Pradesh

आयुक्त के निर्देश : रात्रिकालीन सफाई का अधिकारी करें निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब मैदान: विधायक प्रकाश नें संभाला मोर्चा, नीलामी रोकने हेतु सीएम को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़