City News Uttar Pradesh
राइफल क्लब मैदान: विधायक प्रकाश नें संभाला मोर्चा, नीलामी रोकने हेतु सीएम को लिखा पत्र
उत्तर प्रदेश

राइफल क्लब मैदान: विधायक प्रकाश नें संभाला मोर्चा, नीलामी रोकने हेतु सीएम को लिखा पत्र

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के ऐतिहासिक और खेल स्थल राइफल क्लब मैदान को नीलामी से बचाने के लिए अब सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। इस संवेदनशील जनहित के मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नीलामी प्रक्रिया को तत्काल रोकने और मैदान को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखने की मांग की है।

अध्यक्ष सुनील 'बेनकाब': कोर्ट में हुए ढेर, गबन के आरोप में विधायक प्रकाश की हुई 'जीत'

विधायक की इस पहल को भाजपा संगठन के भीतर उठे विवाद और “जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत के बयानों से हुई फजीहत” के बाद एक बड़ा “डैमेज कंट्रोल कदम” माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि विधायक के हस्तक्षेप से अब शासन स्तर पर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जगी है।

राइफल क्लब मैदान: विधायक प्रकाश नें संभाला मोर्चा, नीलामी रोकने हेतु सीएम को लिखा पत्र

विकास प्राधिकरण ने राइफल क्लब मैदान के एक हिस्से की नीलामी के लिए 1 जनवरी 2026 को ई-टेंडर का विज्ञापन जारी किया था। नीलामी की तिथि 21 जनवरी निर्धारित की गई है। इसके बाद से ही खिलाड़ी, सामाजिक संगठन और आम नागरिक लगातार विरोध जता रहे हैं।

राइफल क्लब नीलामी पर 'राजनीति गरम' : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि राइफल क्लब मुख्यालय का ऐतिहासिक खेल मैदान है। विधायक प्रकाश ने पत्र में इस मैदान के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि यहां देश-दुनिया में नाम रोशन करने वाले कई दिग्गज खिलाड़ी खेल चुके हैं। इनमें हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना, पीयूष चावला, प्रवीण कुमार और आर.पी. सिंह जैसे नाम शामिल हैं। यह मैदान बांदा की खेल विरासत का प्रतीक रहा है।

राइफल क्लब मैदान: विधायक प्रकाश नें संभाला मोर्चा, नीलामी रोकने हेतु सीएम को लिखा पत्र

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि यह खेल मैदान वर्ष 1902 में तत्कालीन जमींदार द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड और खेल गतिविधियों के लिए लीज पर दिया गया था। बाद में पुलिस लाइन का निर्माण होने के बाद से यह मैदान मुख्य रूप से खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के लिए उपयोग में लाया जाता रहा है। राइफल क्लब मैदान केवल खेल का मैदान नहीं, बल्कि बांदा का एक प्रमुख ऐतिहासिक और सामाजिक स्थल भी है।

विधायक विशम्भर यादव की सदन में 'दहाड़' : खेल मैदान नहीं, मुनाफे की मंडी चाहती है सरकार ?

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले की संवेदनशीलता और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। उन्होंने नीलामी प्रक्रिया पर रोक लगाकर मैदान को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने की मांग की है। राजनीतिक, सामाजिक और खेल जगत की निगाहें अब शासन के फैसले पर टिकी हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर प्रत्याशी प्रकाश दिवेदी नें चुनावी रणनीति, बना दी अभेद्य दुर्ग !

City News Uttar Pradesh

घर पर धावा बोल दो की गोली मारकर हत्या, दो घायल : ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय रामायण मेला: यूनुस एवं कलीमुद्दीन बन चुके हैं सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित आसेरी का शिकंजा: 26 आवासीय स्कूलों में हड़कंप, 404 स्कूलों की खुली जांच

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश की कृषि मंत्री से मुलाकात: मंडी सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण पर हुई चर्चा

City News Uttar Pradesh

शरीर व मन को स्वस्थ रखने और आत्म शुद्धि के लिए योग जरूरी

ब्रेकिंग न्यूज़