25.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
गांजा की 'खेप' के साथ 'तीन तस्कर' गिरफ्तार: अंतरराज्यीय नेटवर्क की 'जांच' तेज
उत्तर प्रदेश

गांजा की ‘खेप’ के साथ ‘तीन तस्कर’ गिरफ्तार: अंतरराज्यीय नेटवर्क की ‘जांच’ तेज

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। पुलिस ने ‘बड़ी कार्रवाई’ करते हुए ‘गांजा तस्करी’ के ‘सक्रिय गिरोह’ का ‘पर्दाफाश’ किया है। नरैनी-कालिंजर मार्ग पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 13 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद कर ‘तीन शातिर गांजा तस्करों’ को गिरफ्तार कर लिया। इस सफलता के बाद जिले में नशा कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। पुलिस के अनुसार 6 जनवरी की देर रात नरैनी थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की गई।

गांजा की 'खेप' के साथ 'तीन तस्कर' गिरफ्तार: अंतरराज्यीय नेटवर्क की 'जांच' तेज

नरैनी-कालिंजर मार्ग पर तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराते नजर आए। शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से भारी मात्रा में 13 किलो अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। मौके पर ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामदेव पुत्र घसीटा और देवीदीन पुत्र घसीटा, दोनों निवासी कटरा कालिंजर बांदा तथा रामकिशोर पुत्र शिवपाल निवासी मढ़ैता, थाना धरमपुर, पन्ना (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था, इसकी सप्लाई किन-किन इलाकों में की जाती थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खनन में योगी सरकार के खजाने को पटखनी बालू ठेकेदारों का खजाना बना “कुबेर”

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें निकाय चुनावों में जीत का पार्टी जनों को दिया अचूक मंत्र

City News Uttar Pradesh

रिश्तों का कत्ल : बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, तमंचा हुआ बरामद

City News Uttar Pradesh

बांदा में डायरिया डायन मारे जात है : हॉस्पिटल फुल, स्ट्रेचर पर चल रहा है इलाज

City News Uttar Pradesh

बल्ले -बल्ले : छोटे भूखंडों पर भी बना सकेंगे पेट्रोल पंप व होटल

Banda- किसानों ने श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ किया प्रदर्शन…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़