City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : वन कर्मियों से मारपीट के मामले में डकैत गौरी यादव के दो साथी गिरफ्तार, रंगदारी की बात पूछताछ में आई सामने …

 

  • ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। वन कर्मियों से मारपीट कर पौधारोपण रुकवाने वाले साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी डकैत गौरी यादव के दो साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों ने रंगदारी वसूलने के साथ ही गैंग सरगना संग कई वारदातों को अंजाम दिया है। पकड़े गए लोगों ने अपने कुछ साथियों के भी नाम बताए हैं। उनके पास से तमंचा व कारतूस मिला है।


एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि मानिकपुर थानाक्षेत्र में सरैयां चौकी प्रभारी संदीप कुमार पटेल ने पुलिस टीम के साथ कालीघाटी से बुधवार शाम शिवकुमार उर्फ नेता निवासी जमुनिहाई थाना मारकुंडी और उसी के गांव के साथी लवलेश यादव को एक-एक तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि बीती 22 जून को उन्होंने डकैत गौरी यादव उर्फ उदयभान के साथ रैपुरा वन रेंज के गाढ़ाकछार के जंगल में वन विभाग के पौधारोपण के कार्य को रंगदारी न मिलने पर रुकवा दिया था और मजदूरों को मारपीट कर बैठा लिया था। वन विभाग से पैसा न मिलने तक मजदूरों को काम न करने की धमकी दी थी। उन्होंने ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस बाबत बीती 23 जून को वनरक्षक धीरेंद्र प्रताप ङ्क्षसह ने थाना मानिकपुर में मामला दर्ज कराया था।


एसपी ने बताया कि पकड़े गए डकैत शिवकुमार उर्फ नेता व लवकुश यादव पर मानिकपुर, बहिलपुरवा व मारकुंडी थाना में कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना के समय मध्यप्रदेश जिला सतना के बरौंधा थाना अंतर्गत साड़ा निवासी अवधेश कुमार और बहिलपुरवा थाना के बिलहरी निवासी राजा उर्फ रामबहोरी के भी होने की जानकारी मिली है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंकित बासू नें शहरियों को किया सावधान : दुर्घटना से बचें, शीघ्रता से विलंब श्रेष्ठकर

City News Uttar Pradesh

फतेहपुर में महिला की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में फेंका, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

City News Uttar Pradesh

उत्साह से लबरेज हुआ बांदा : नमाज पढ़ी, गले मिले और बोले ईद मुबारक

जिला विकास निगरानी समति की बैठक: मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश नें ली क्लास

City News Uttar Pradesh

यूपी : जल संरक्षण का बड़ा अभियान हुआ प्रारंभ, सीएम योगी बोले- परंपरागत पद्धति से बचाएंगे जल, प्रदेश को बनायेंगे खुशहाल

शहर में बेलगाम ई-रिक्शा ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था: जिम्मेदार विभाग बने मूकदर्शक

ब्रेकिंग न्यूज़