24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर : सामूहिक हत्याकांड का सजायाफ्ता कड़ी सुरक्षा में भेजा गया वाराणसी सेंट्रल जेल …

 

  • रिपोर्ट – विवेक यादव

हमीरपुर। करीब 24 वर्ष पूर्व मुख्यालय में हुए सामूहिक हत्याकांड के सजायाफ्ता को दो दिन बाद जिला जेल से वाराणसी सेंट्रल जेल भेजा गया। छह सप्ताह की पैरोल खत्म होने के बाद सजायाफ्ता ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया था। कड़ी सुरक्षा के बीच जेल प्रशासन द्वारा गुरुवार सुबह उसे रवाना किया गया।


बीते 26 जनवरी 1997 को मुख्यालय के रमेड़ी मोहल्ला निवासी राजीव शुक्ला के भाई व भतीजे समेत कुल पांच लोगों की सामूहिक हत्या की गई थी। जिसमें पूर्व विधायक अशोक सिंह चंदेल समेत नसीम खां, डब्बू सिंह, रघुवीर सिंह, श्याम सिंह, साहब सिंह, रुक्कू, उत्तम सिंह, भान सिंह, प्रदीप सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। नसीम खां को कोरोना संक्रमण के चलते हाईकोर्ट से छह सप्ताह की पैरोल स्वीकृत की गई थी। नसीम की ओर से खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पैरोल की अवधि बढ़ाने की मांग की गई थी।

हाई कोर्ट ने अवधि बढ़ाने की मांग को खारिज कर सात दिन के अंदर नसीम को सरेंडर करने के आदेश दिए गए थे। जिस पर सोमवार को नसीम ने अपर सत्र न्यायालय कोर्ट नंबर एक में सरेंडर किया था। जिसके बाद उसे दो दिन तक जिला कारागार में रखा गया और गुरुवार सुबह करीब छह बजे उसे कड़ी सुरक्षा के साथ वाराणसी स्थित सेंट्रल जेल भेज दिया गया। जेलर रामरतन यादव ने बताया कि बंदी के साथ एक दारोगा व चार सशस्त्र सिपाहियों को सुरक्षा के लिए भेजा गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोहरे नें लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम : आठ से दस घंटे चल रहीं हैं लेट

City News Uttar Pradesh

अशोक जीतू नें गजब ढाया : भाजपा के अघोषित स्टार प्रचारक के रूप में प्रत्याशियों को दी राहत

City News Uttar Pradesh

News : बसपा सुप्रीमो मायावती ने वैक्सीन बनाने के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा- मुफ्त में हो टीकाकरण

City News Uttar Pradesh

बालू ‘अवैध खनन’ में बांदा एवं हमीरपुर ‘सिरमौर्य’: एनजीटी नें सरकार एवं डीएम से मांगा ‘जवाब’ !

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र नें वन महोत्सव की कराई शुरुवात: सख्ती से सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

विधायक प्रकाश ने ‘शहनाई’ गूंजने की कराई व्यवस्था: ‘विकास’ की लिखी नई इबारत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़