City News Uttar Pradesh
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व पदाधिकारी नजरबंद: भाजपा पर दलित विरोधी नीतियों का आरोप
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व पदाधिकारी नजरबंद: भाजपा पर दलित विरोधी नीतियों का आरोप

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। भाजपा सरकार के दलित विरोधी रवैये के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश और जिले के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता फतेहपुर प्रदर्शन करने के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिलाध्यक्ष के आवास पर नजरबंद कर दिया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के आवास से कांग्रेसजन नारेबाजी करते हुए फतेहपुर कूच कर रहे थे, तभी पुलिस ने भारी संख्या में बल तैनात कर उन्हें घर में ही रोक लिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व पदाधिकारी नजरबंद: भाजपा पर दलित विरोधी नीतियों का आरोप

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा और संघ की मिलीजुली रणनीति के तहत देश में दलित समुदाय पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। हाल ही में फतेहपुर में दलित हरिओम वाल्मीक की बेरहमी से हत्या और न्यायपालिका में भी इस मामले पर चुप्पी, इस रणनीति का जीवंत उदाहरण है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व पदाधिकारी नजरबंद: भाजपा पर दलित विरोधी नीतियों का आरोप

उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी दलित हरिओम वाल्मीक के परिवार से सांत्वना देने और आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए फतेहपुर जा रहे थे। लेकिन कानपुर में ही उन्हें गिरफ्तार कर नजरबंद कर लिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व पदाधिकारी नजरबंद: भाजपा पर दलित विरोधी नीतियों का आरोप

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेसजन फतेहपुर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने निकले थे, लेकिन भारी पुलिस बल द्वारा रोकने और नजरबंद करने की कार्रवाई से राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। राजेश दीक्षित ने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मुद्दे पर देशभर में आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। भाजपा सरकार और पुलिस की यह कार्रवाई लोकतंत्र और जनता की आवाज़ पर हमला है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश की बड़ी सौगात: 15.84 करोड़ की लागत से बनेगा पक्का पुल, पहली किश्त जारी

City News Uttar Pradesh

टीम इंड‍िया दो को और दक्षिण अफ्रीका के ख‍िलाड़ी पांच को आएंगे लखनऊ, इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा क्रिकेट

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, संगठन के एजेंडे पर चलेगी काम कर रही योगी सरकार

अशोक सिंह गौर बने ‘तिंदवारी’ राजनीति में सपा का ‘मजबूत चेहरा’: छात्र नेता से सियासत की धुरी तक

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें किया आगाह : प्रेम और शांति से मनाये त्योहार

कर्ज के मर्ज से परेशान युवक ने मौत को गले लगाया: चार बीघा जमीन भी रख दी बंधक

ब्रेकिंग न्यूज़