
- विनोद मिश्रा
बांदा। बबेरू विधायक विशम्भर सिंह नें भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा की यह सरकार गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों का हक छीननें का कार्य कर रही है। विधायक विशम्भर अपने क्षेत्र के मुड़वारा गांव में पीडीए जन पंचायत को संबोधित कर रहे थे।

विधायक विशम्भर यादव नें पीडीए के हक और सम्मान को योगी की ‘तानाशाही सरकार’ दलित पिछडो गरीबो का हक और सम्मान पर डकैती डालना चाहती है। देश का संविधान खत्म करनें की साजिश हो रही है। यह लोकतंत्र खत्म करना चाहते है।

विधायक विशम्भर यादव नें कहा की महगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम पर है। अन्ना पशुओं पर सरकार रोक नहीं लगा पा रही। किसान बेहाल है। भाजपा सरकार नें किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया लेकिन आय दुगुनी तो नही हुई बिजली खाद जरूर मंहगी हो गयी है। खाद के लिए किसान भटक रहा है।

विधायक विशम्भर ने सभी से आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आग्रह किया। इस दौरान ज्ञान सिंह यादव पुत्तन सिंह, अमन बर्मा, अभिषेक बर्मा, धर्मेंद्र खेगर, मुलायम यादव सखाराम यादव, अखिलेश पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
