City News Uttar Pradesh
विधानसभा चुनाव की "आहट" डीएम अनुराग द्वारा समीक्षाओं की "तड़तड़ाहट"
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव की “आहट” डीएम अनुराग द्वारा समीक्षाओं की “तड़तड़ाहट” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा चुनाव की आहट और सरकारी योजनाओं को चुनाव पूर्व पूरा कराने का शासन का दबाव प्रशासन की नींद उड़ाए हैं। विकास कार्यों की समीक्षा बैठको की “तड़तड़ाहट” हैं। बैठकें रोजाना लगभग एक नहीं अनेक बार होती हैं। आकड़े और निर्देश की चाशनी में बैठकें निपटती रहती हैं। प्रशानिक अधिकारी शहर में झाड़ू भांज मीडिया में फोटो खिचवाने को मजबूर हैं। विकास की तेज गति का राग अलापना डीएम अनुराग साहब की मजबूरी है!

विधानसभा चुनाव की "आहट" डीएम अनुराग द्वारा समीक्षाओं की "तड़तड़ाहट"

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं को पूर्ण अथवा बता दूँ की आगामी 2 माह में पूर्ण होने वाली परियोजनाओं के संबंध में कार्यदाई संस्थाओं पर लगाम कसी जाती हैं। मुख्य विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,उप जिलाधिकारी गण,खंड विकास अधिकारियों, पंचायत विभाग आदि की शामत हैं। फिलहाल ताजी समीक्षा की हालत में कुल 33 कार्य ऐसे मिले जिसमें से 9 पूर्ण हैं। 12 कार्य 31 अक्टूबर तक, 8 कार्य नवंबर तक पूरे होने की उम्मीद हैं। शेष 4 कार्य 15 दिसंबर तक पूर्ण हो जाने की उम्मीद संजोये हैं।


जिलाधिकारी की एक परेशानी यह भी हैं की यह सारे कार्यकमों का लोकापर्ण मुख्य मंत्री को करना हैं। अगले माह के अंत तक उनका संभावित दौरा हैं। प्रशासन यह सोचने को मजबूर हैं की “राम जाने क्या होगा, अल्ला जाने क्या होगा”?

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में अधिकारियों का फ्लैग मार्च: शांति और सुरक्षा का दिया संदेश

एंटी रोमियो प्रभारी ने भइया दूज के मौके पर मनचलों पर कसी नकेल, दी गई सख्त चेतावनी

City News Uttar Pradesh

एम्बुलेंस से ढो रहे खाद क्या कालाबाजारी की है मिसाल : वीडियो वायरल से मचा हड़कम्प !

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन का आरोप: बसपा दलित औऱ मुस्लिम विरोधी

City News Uttar Pradesh

सड़क दुर्घटनाओं पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जताई चिंता, बस बॉडी के निर्माण के लिए मानकों को दी मंजूरी

खूंखार अपराधी है मुख्‍तार: सुप्रीम कोर्ट में बोली योगी सरकार

ब्रेकिंग न्यूज़