- विनोद मिश्रा
बांदा। कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि बीएसपी दलित और मुस्लिमों का दुरुपयोग कर रही है. जबकि दूसरी ओर बीजेपी का समर्थन कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखे राजनीतिक प्रहार किये। नसीमुद्दीन नें यहां यह चर्चा अपने आवास पर विशेष मुलाकात में की। कहा कि नगर निकाय चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ नगर निकाय नगर पंचायत चुनाव लड़ेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लगातार पैदल यात्रा पर हैं, राहुल गांधी महीनों से भारत जोड़ों यात्रा के माध्यम से जनता को कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारों से रूबरू करा रहे हैं।

बहुजन समाज पार्टी के सवाल पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी कहा कि बसपा दलित और मुस्लिम का दुरुपयोग कर रही है। बसपा संसद में बीजेपी के पक्ष में वोटिंग कराती है और जनता के बीच दलित मुस्लिम वोट बैंक का लालच देकर वोटों का ध्रुवीकरण करती है। उन्होंने बसपा पर तंज कसते हुये कहा कि इसमें पार्टी नेताओं को मीडिया के सामने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रा नहीं हैं। मीडिया से वार्ता के लिये बिना निर्देश के सामना करने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया जाता हैं। कांग्रेस सर्व समाज की हित चिंतक है।
नगर निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस के साथ है और जनता जान चुकी है कि कांग्रेस ही विकास और प्रगति के रास्ते पर देश को ले जा सकती है। भाजपा पर भी प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन नें करारा प्रहार किया। कहा कि अच्छे दिन की घोषणा हवा -हवाई साबित हुई। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर हैं। नौकरियां ठेका आधारित हो गई हैं। किसान, मजदूर, व्यापारी सभी में हाहाकार हैं। पुरानी पेंशन बहाल न कर केंद्र सरकार कर्मचारियों के साथ असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा लांघ गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
