City News Uttar Pradesh
प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, मोबाइल फोन खोल सकता वारदात के पीछे का रहस्य
उत्तर प्रदेश

प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, मोबाइल फोन खोल सकता वारदात के पीछे का रहस्य

 

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के अतरहा गांव में पुलिया के पास सोमवार देर रात प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन शुरू की। उसके दाहिने सीने में गोली धंसी मिली है। पुलिस ने मोबाइल फोन के सहारे सुराग तलाशने का प्रयास शुरू किया है। कहा जा रहा है कि प्रापर्टी के लेनदेन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है।

प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, मोबाइल फोन खोल सकता वारदात के पीछे का रहस्य
Property dealer shot dead in Fatehpur, sensation spread in the area, mobile phone can open the secret behind the incident

असोथर थाने के कौंडर निवासी 46 वर्षीय प्रापर्टी डीलर शिवसरन यादव दस साल से सदर कोतवाली के शांतीनगर पेट्रोल पंप के समीप नरायणपुरवा रोड में निजी आवास बनवाकर रह रहे थे। सोमवार शाम को वह बाइक लेकर घर से निकले थे। बताते हैं कि छह वर्ष पूर्व दिवंगत ने सुजानपुर में प्लाटिंग की कुछ जमीन को लाखों रुपये में बेचा था। उसी रुपयों के लेन देन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। थरियांव इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि दिवंगत के भांजे पंकज यादव की सूचना पर शव कब्जे में ले लिया गया है, दिवंगत के मोबाइल फोन को सर्विलांस में लगवाकर संदिग्ध नंबर ट्रैस किए जा रहे हैं।
पत्नी का अतरहा में ननिहाल : प्रापर्टी डीलर की पत्नी वीना यादव का ननिहाल अतरहा गांव बताया गया है। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि प्रापर्टी डीलर के किसी महिला से अवैध संबंध थे। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है और मोबाइल फोन कॉल डिटेल जुटा रही है। मोबाइल फोन से सारे राज सामने आ सकते हैं।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रमजान माह के पहले जुमे को मस्जिदें पड़ गई छोटी: बाहर बिछी चादरें !

विधायक प्रकाश का “अनोखा अंदाज” बना चर्चा का विषय: सादगी देख जनता प्रभावित

City News Uttar Pradesh

खुशखबरी : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सटे गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी सस्ती बिजली

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश का प्रयास : तिंदवारी में दो करोड़ से दुरुस्त होंगी पांच सड़कें

City News Uttar Pradesh

पुलिस की पहल: चालकों और परिचालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

City News Uttar Pradesh

बांदा में इस बार ग्रीन पटाखों के साथ मनेगी दीपावली

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़