28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
खुशखबरी : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सटे गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी सस्ती बिजली
उत्तर प्रदेश

खुशखबरी : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सटे गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी सस्ती बिजली

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। बिजली विभाग की ओर से मिल रही महंगी यूनिट को यूपीडा की ओर से सस्ती दर पर मुहैया कराई जा सकेगी। इसके लिए एक्सप्रेसवे किनारे खाली पड़ी साइड स्लैब पर सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। यूपीडा की ओर से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पड़ने वाले क्षेत्र के गांवों काे सोलर पैनल से बिजली मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए यूपीडा की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।

खुशखबरी : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सटे गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी सस्ती बिजली
Good news: Villagers of villages adjoining Bundelkhand Expressway will get cheap electricity

सूत्रों की माने तो इस योजना में खास बात यह है कि सोलर पैनल से बनने वाली बिजली को ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लगभग दो रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली आपूर्ति दी जाएगी। जबकि बिजली विभाग की ओर से लगभग चार रुपये पंद्रह पैसे प्रति यूनिट पड़ती है। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। हालांकि इसके लिए प्रत्येक उपभोक्ता को बिजली कनेक्शन रखना अनिवार्य है। सोलर पैनल लगने से एक्सप्रेसवे पर भी लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इससे पूरे एक्सप्रेसवे पर रात के समय दिन जैसी स्थिति बनेगी।

खुशखबरी : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सटे गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी सस्ती बिजली
Good news: Villagers of villages adjoining Bundelkhand Expressway will get cheap electricity

यूपीडा के एई एके राजपूत नें बताया की पूरे बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे पर सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। एक्सप्रेसवे किनारे बसे गांव व मजरों के उपभोक्ताओं को इसी सोलर सिस्टम से बिजली दी जाएगी। इससे दी जाने वाली बिजली सस्ती होगी। साथ ही इसी सोलर सिस्टम से एक्सप्रेसवे पर भी रोशनी की जाएगी। प्रस्ताव पर जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चोरी के साम्राज्य पर पुलिस का चला ‘हथौड़ा’: चार शातिर गिरफ्तार, पांच लाख का माल बरामद

City News Uttar Pradesh

चाइल्ड ट्रस्ट के कोआर्डिनेटर की संवेदनशीलता: बांटे गये वस्त्र

बांदा में अब ‘सैटेलाइट’ से खोजा जायेगा ‘गर्मी’ का गुनाहगार: सूरज का होगा सर्जिकल स्ट्राइक

City News Uttar Pradesh Desk

बालू माफिया का सीना ’56 इंच’ : प्रशासनिक खामोशी जारी, प्रशासनिक ‘चुप्पी’ से बढ़े ‘माफिया’ के हौसले !

City News Uttar Pradesh Desk

राजनीति : बिना दूल्हे की बारात है I.N.D.I.A, योगी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विपक्षी गठबंधन पर हमला, एक-दूसरे के खून का प्यासा भी बताया

City News Uttar Pradesh

मंत्री स्वतंत्र देव एवं रामकेश का ‘मां मंदाकिनी’ को नमन: खुद नदी में उतर किया ‘स्वच्छता का महायज्ञ’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़