![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जिले की राजनीति के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। उन्होंने वह कर दिखाया, जिसकी मिसाल जिले की राजनीति में पहले कभी नहीं देखी गई। उनके नेतृत्व में निकाली गई ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा ने बांदा की सड़कों को मानो ‘जनसागर’ में बदल दिया। हजारों युवाओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के सैलाब ने यह साबित कर दिया कि जिले की राजनीति में फिलहाल प्रकाश द्विवेदी का कद सबसे ऊंचा है और उनकी लोकप्रियता का कोई मुकाबला नहीं।

यह तिरंगा यात्रा बिसंडा कस्बे से प्रारंभ हुई। विधायक प्रकाश द्विवेदी स्वयं बाइक पर सवार होकर सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे हजारों बाइक सवार युवाओं का काफिला राष्ट्रगीतों की स्वर लहरियों और देशभक्ति नारों के बीच बढ़ता चला गया। गांव-गांव, कस्बे-कस्बे और शहर की गलियों से गुजरती इस यात्रा ने हर जगह उत्साह का माहौल बना दिया।

यात्रा का कारवां पुनाहुर, सिकरोड़ी, दुरई, नाई, मकड़ी, छीवांव, खुरहंड स्टेशन, शिवहद, गिरवां, मेडिकल कॉलेज, अतर्रा चुंगी, खूंटी चौराहा, जिला परिषद चौराहा, मर्दन नाका, छोटी बाजार, झंडा चौराहा, बलखंडी नाका, महेश्वरी देवी मंदिर, चौक बाजार, गूलर नाका और बाबूलाल चौराहा होते हुए जरैली कोठी तक पहुंचा। हर जगह लोगों ने फूल बरसाकर नारों और बैंड-बाजों से तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। कारवां बढ़ता गया और जनसैलाब लहर बनकर उमड़ता चला आया।

इस तिरंगा यात्रा में उमड़े अभूतपूर्व जनसैलाब ने साफ संदेश दिया कि प्रकाश द्विवेदी जिले की राजनीति के सबसे लोकप्रिय चेहरों में शुमार हो चुके हैं। उनके एक आह्वान पर जिस तरह सड़कें मानो जनसागर में बदल गईं, वैसा नजारा जिले ने पहले कभी नहीं देखा था। राजनीतिक हलकों में भी यह चर्चा जोरों पर है कि यह तिरंगा यात्रा न सिर्फ राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनी बल्कि आने वाले चुनावी समीकरणों को भी दिशा देने का काम कर गई। इस तिरंगा यात्रा ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि भाजपा का जनाधार जिले में लगातार मजबूत हो रहा है और विधायक द्विवेदी का कर्मयोग जनता के दिलों में जगह बना चुका है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
