City News Uttar Pradesh
पहाड़ औऱ फसल बचाओ अभियान को गति : गरजे कामदगिरि के महाराज
उत्तर प्रदेश

पहाड़ औऱ फसल बचाओ अभियान को गति : गरजे कामदगिरि के महाराज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के गिरवा क्षेत्र अंतर्गत जरर गांव में पहाड़ फसल जीवन पर्यावरण बचाओ अभियान गोष्ठी का आयोजित हुई।मुख्य अतिथि कामदगिरि प्राचीन द्वार के प्रमुख स्वामी मदन गोपाल दास महाराज थे। वह इस संदर्भ में जमकर गरजे। सरकार को चेताया।

पहाड़ औऱ फसल बचाओ अभियान को गति : गरजे कामदगिरि के महाराज
Speed ​​up the campaign to save mountains and crops: Maharaj of Kamadgiri thundered

बता दें कि गिरवा क्षेत्र के जरर गिरवा, पतरहा आदि गांव के पर्वतों में शिव मंदिर है। गिरवा में भूतेश्वर बाबा, पतरहा में किसगूर बाबा, जरर में प्राचीन शिव मंदिर है। पिछले कई महीनों से पहाड़ खोदने वाले माफिया अवैध ब्लास्टिंग करके पर्वतों को क्षति पहुंचा कर धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आस्था के केंद्र शिव मंदिर खतरे में है। गिरवा क्षेत्र में 6 क्रेशर लगें हैं। बिना किसी सर्वे के तमाम क्रेशर को औऱ अनुमति दी गई है।

पहाड़ औऱ फसल बचाओ अभियान को गति : गरजे कामदगिरि के महाराज
Speed ​​up the campaign to save mountains and crops: Maharaj of Kamadgiri thundered

गोष्ठी में स्वामी मदन गोपाल दास महाराज ने कहा कि सनातन परंपरा के अनुसार सभी पर्वत भगवानों द्वारा बनाए गए हैं। ऐसे में पहाड़ व मंदिरों को क्षति पहुंचना एक बहुत ही बड़ा मुद्दा है। आम जनजीवन इससे प्रभावित हो रहा है। प्राकृतिक असंतुलन पैदा हो रहा है। सरकार को तत्काल इस ओर ध्यान देते हुए उचित कार्यवाही कर अवैध खनन व क्रेशर पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। मदन गोपाल दास महाराज ने कहा कि गिरवा क्षेत्र की पहाड़ियां बहुत ही प्राकृतिक रूप से सुंदर हैं। यहां पर सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे सकती है। अगर इन धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण किया जाए तो पर्यटन के लिए सुंदर क्षेत्र है। फसलें बर्बाद हो रही है।

पहाड़ औऱ फसल बचाओ अभियान को गति : गरजे कामदगिरि के महाराज
Speed ​​up the campaign to save mountains and crops: Maharaj of Kamadgiri thundered

यदि यही स्थिति रही तो लोग पलायन को मजबूर होगें। पहाड़ों में ब्लास्टिंग से ग्रामीणों की जान पर भी बन आई है। मानक के विपरीत कार्य हो रहा हैं। 2 इंची की जगह 6 इंची का होल करके ब्लास्ट किया जाता है। गोष्ठी में स्थानीय लोगों ने भी विचार रखे। फैसला लिया गया कि यदि सरकार और प्रशासन नहीं सुनता तो कोर्ट जाएंगे। स्वामी मदन गोपाल दास महाराज ने सभी क्षेत्रवासियों से संगठित होने की अपील की। फैसला किया कि जल्द ही गिरवा में एक महापंचायत का आयोजन होगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वास्थ सेवायें बन गई हैं रेत का महल, खिल खिला रहीं बीमारियां !

City News Uttar Pradesh

यूपी : दिल दहला देने वाली वारदात, 18 साल की युवती के सिर व चेहरे पर वारकर हत्या, फैली सनसनी …

प्रवीण सिंह ने बुंदेलखंड की ‘राजनीति’ में गढ़ा नया अध्याय: संघ की पृष्ठभूमि से निकला युवा चेहरा

City News Uttar Pradesh

बांदा की खपटिहा “बालू खदान 100/2” योगी को दे रही चैलेंज ? प्रशासन नतमस्तक ? डीएम कब करेगी सख्ती ?

शंकर सरोवर नवाब टैंक में सफाई अभियान का चला ग्यारहवां ऐपीसोड

City News Uttar Pradesh

बड़ा हादसा टला : हमीरपुर में चलती मालगाड़ी से अलग हुए 28 डिब्बे, कानपुर-बांदा रेलमार्ग हुआ बाधित

ब्रेकिंग न्यूज़