City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड : बेहद खतरनाक स्तर पर कोरोना वायरस, 24 घंटे में मिले 18021 नए संक्रमित …

 

लखनऊ । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की स्थिति उत्तर प्रदेश में बेहद भयावह हो चुकी है। अप्रैल माह में इसका रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। इस महीने में अभी 13 दिन ही हुए हैं कि इसका संक्रमण सात गुना बढ़ गया है। बीते 24 घंटे की टेस्ट रिपोर्ट तो बेहद ही डराने वाली है। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 18021 नए संक्रमित मिले हैं। सोमवार को जहां 13685 नए संक्रमित मिले थे, वहीं मंगलवार को इनकी संख्या में 4336 का इजाफा हो गया।


उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 18,021 नए केस आए हैं। इनमें भी लखनऊ का आंकड़ा पांच हजार पार कर गया है। लखनऊ में सोमवार को 3892 संक्रमित मिले थे तो आज इनकी संख्या 5382 है। लखनऊ को टक्कर देने वाले प्रयागराज ने एक बार फिर वाराणसी को पीछे छोड़ दिया है। प्रयागराज में सोमवार को जहां 1295 नए संक्रमित मिले थे, वहीं मंगलवार को 1856 नए संक्रमित मिले हैं। वाराणसी में कल 1417 थे तो आज 1404 नए कोविड के मामले सामने आए हैं। कानपुर में भी संक्रमण ने अब गति दिखा दी है। सोमवार को यहां पर 716 केस थे तो आज यहां पर इनकी संख्या 1271 की है। वहीं गोरखपुर में 2,943 मरीज हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में जांच भी काफी तेजी से की गई। 2,18,965 सैंपल की जांच की गई थी। यह 24 घंटे में जांच का भी रिकॉर्ड है। 24 घंटे में 97 हजार आरटीपीसीआर जांच की गई है।

– बीते 24 घंटों में 85 मरीजों की मौत
बीते 24 घंटों में 85 मरीजों की मौत हो गई है। राज्‍य में इससे पहले 12 अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 72 संक्रमितों की मौत की सूचना थी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नवविवाहिता का संदिग्ध अवस्था में फंदे में लटकता मिला शव पुलिस जांच में सक्रिय

City News Uttar Pradesh

बुलट सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, लूट के तीन आरोपी बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, लूटे गए आभूषण और तमंचा हुआ बरामद

City News Uttar Pradesh

प्रशासन का कड़ा एक्शन: दुकानदारों पर जुर्माना और चेतावनी के साथ हटाया अतिक्रमण

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग की गिरी गाज : सीएमओ सहित एक दर्जन डाक्टरों का रोका वेतन, निलंबन का भी दिए निर्देश

जिले में गुलाबी ठंड नें दे दी दस्तक : कोहरे नें भी कराया अपना दर्शन

City News Uttar Pradesh

डीएम के निर्देश पर खुला पूर्व में संचालित पंचायत भवन का ताला, कमरे से हटवाई गई निष्प्रयोज सामग्री

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़