![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। राजनीति सिर्फ चुनावी वादों और भाषणों का खेल नहीं, बल्कि जनता के दुख-दर्द को अपना बनाकर उसके साथ खड़े होने का नाम है। यही तस्वीर बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिली, जब विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ‘हस्तम गांव’ पहुंचकर जनता से सीधा संवाद किया।

यह कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि एक जनसेवक का अपने ‘क्षेत्र की धड़कनों’ को महसूस करने का प्रयास था। विधायक प्रकाश ने ग्रामीणों से घर-घर जाकर हालचाल लिया, उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि ‘जनता का दुख-दर्द ही मेरा दुख-दर्द है, और उसका समाधान करना मेरा पहला कर्तव्य’ है।

गांव पहुंचते ही विधायक प्रकाश द्विवेदी का स्वागत ग्रामीणों ने किया। चौपाल पर लोगों से सीधी बातचीत में उन्होंने उनकी छोटी-बड़ी परेशानियों को गंभीरता से सुना। पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति,टूटी सड़कें और बारिश से उपजे हालात जैसे मुद्दों पर ग्रामीणों ने अपनी बातें रखीं।

विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। दौरान भ्रमण विधायक विशेष रूप से प्रेम बाबू द्विवेदी के घर पहुंचे, जिनका मकान हाल ही में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया था।

पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में सरकार और जनप्रतिनिधि जनता के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
