- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर में गंदगी देख जिलाधिकारी दीपा रंजन रह गई हैरान। समझ गई कि जनता डेंगू के कहर भरे डंक से क्यों परेशान है। दरअसल डीएम दीपा रंजन बुधवार सुबह डेंगू प्रभावित क्षेत्रों कालूकुआं एवं तुलसी नगर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस के दौरान कालूकुआं में नाली सफाई व सड़क पर जल भराव तथा गन्दगी पाये जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।

अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि शहर में प्रतिदिन साफ-सफाई, फाॅगिंग एवं एन्टीलार्वा का छिडकाॅव निश्चित रूप से हो।अधिशाषी अधिकारी को कालूकुआं में सड़क में जल भराव वाले स्थल पर सड़क नीची होने पर लगभग सौ मीटर की सड़क को ऊंचा बनाये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने तथा नालियों में जल भराव हटाने एवं कूडे के उठान के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने डेंगू प्रभावित क्षेत्र लोंगो से वार्ता भी की। जागरूक किया कि अपने-अपने घरों में साफ-सफाई रखें, पानी को एकत्र न होने दें तथा पानी की टंकी, कूलर, गमलों, छत आदि पर पानी कहीं जमां न होने पाये, जिससे कि एन्टीलार्वा उत्पन्न न हो और डेंगू से बचाव हो सके।

उन्होंने लोंगो से प्रतिदिन होने वाली फाॅगिंग एवं सर्वे टीमों के निरीक्षण के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक घर में जाकर सर्वे करें। टीम में एक महिला कर्मचारी को अवश्य रखें। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, ईओ पालिका बुद्धि प्रकाश सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
