- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बहुजन समाज पार्टी के मुखिया मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने बड़ा ऐलान किया है। आकाश आनंद ने बीएसपी (BSP) से जुड़ने के लिए एक नंबर जारी किया। आकाश ने कहा है कि ‘‘ना रुके हैं, ना रुकेंगे, अधिकारों की लड़ाई के लिए लड़ते रहेंगे”। समाज में बदलाव के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी. देश में समतामूलक समाज बनाने के लिए हम फिर से संगठित होंगे।

बसपा सुप्रीमो मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ”ना रुके हैं, ना रुकेंगे, सत्ता की ‘गुरु किल्ली’ लेकर रहेंगे”।अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए, सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष के लिए, देश में समतामूलक समाज बनाने के लिए हमें संगठित होना होगा, और ये आपसे शुरू होगा। इस मिशन से जुड़ने के लिए 9911278181 पर एक मिस्ड कॉल दीजिए और सीधे मुझसे जुड़िए।
बता दें कि जब से मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। तब से वो बीएसपी को एक बार फिर से मजबूत करने में जुट गए हैं। आकाश लगातार सियासी बयान जारी कर रहे हैं। आकाश मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आकाश बसपा की राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। वह इस समय पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
