City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आग की चपेट में आए पांच मकान, लाखों की संपत्ति हुई राख …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के कमासिन ब्लाक के भीती गांव में एक घर में लगी आग की लपटों ने पड़ोसियों के भी आशियाने आगोश में ले लिए। धू-धूकर जलते मकानों से जान बचाकर भागे लोग शोर मचाते रहे और आंखों के सामने आशियाने राख हो गए। आग ने आसपास के पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया, तीन पूरी तरह राख हो गए। घटना में पांच घरों की करीब दस लाख की संपत्ति राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने जब तक आग पर काबू पाया, लोगों के यहां रखा अनाज, कपड़े, जेवरात और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। राजस्व टीम व लेखपाल ने जांच की। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।


ग्राम भीती निवासी जफरअली के मकान में रविवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं व लपट की तपिश से घर वालों की नींद टूटी और जान बचाने के लिए बाहर भागे। देखते ही देखते आसपास के घर भी आग की चपेट में आते गए। जफर ने बताया कि रात को सभी लोग सो रहे थे। तभी घर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जफर और घर के लोगों ने बाहर निकल शोर मचाया। आवाज सुन आसपास के लोग जुट गए और आग बुझाने का जतन करने लगे। तेज हवा के चलते आग ने पड़ोसियों के भी आशियाने अपनी चपेट में ले लिए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पड़ोसी रमजान खां व चुन्नू के घर भी धू-धूकर जलने लगे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय सिंह पहुंचे और पुलिस बल के साथ आग बुझाने में जुट गए।


इधर, आग बुझाने की कोशिश हो रही थी तभी बगल के रणविजय व रामस्वरूप के मकानों तक लपटें जा पहुंची। हालांकि तब तक दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। इससे रणविजय व रामस्वरूप के घर के एक-एक कमरे ही जले, बाकी बचा लिए गए। अग्नि कांड में दस लाख से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है। जफर अली, चुन्नू व रमजान खां के घर में कुछ भी नहीं बचा। रणविजय व रामस्वरूप का मामूली नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय सिंह ने बताया है कि चुन्नू दलित के मकान में ताला बंदी के कारण आग बेकाबू हो गयी थी।


थानेदार रामाश्रय सिंह ने बताया कि चुन्नू पंजाब में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी माया देवी अतर्रा के ग्राम बल्लान अपने मायके गई थी। अग्निकांड की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग व हल्का लेखपाल ने जांच की। इधर, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता व प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने की मांग की है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एमएलसी जितेंद्र सिंह ने ‘लोकतंत्र मजबूती’ की ‘संभाली कमान’: अभियान को मिली ‘रफ़्तार’

City News Uttar Pradesh

डीएम, विधायक एंव पंचायत अध्यक्ष नें प्राणवायु प्लांट का किया निरीक्षण …

City News Uttar Pradesh

बसपा नेता जयराम सिंह गुमशुदा आयांश के परिजनों से मिले : बंधाया ढाढ़स

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का सख्त अल्टीमेटम: ‘भ्रष्टाचार’ नहीं बर्दाश्त, अफसर होंगे ‘बर्खास्त’ !

City News Uttar Pradesh

गावों में होगी बल्ले -बल्ले : सीमा स्तंभ अब देंगे रोजगार 2.64 करोड़ मंजूर

ब्लॉक प्रमुख व तहसीलदार समेत ‘नौ’ पर धोखाधड़ी का मुकदमा: जमीन घोटाले में बड़ा एक्शन !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़