25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा स्वास्थ विभाग में स्टाफ की कमी : कोरोना से निपटने के लिये सिर्फ हवा में भांज रहे तलवार ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रशासनिक अमले के साथ स्वास्थ्य अधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हैं।दर्द यह है की पैरामेडिकल वर्करों स्टाफ नर्सो आदि की बेहद कमी है, पर इनकी कमी को दूर करने की बजाय कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये स्वाथ्य विभाग सिर्फ हवा में तलवारें भांज रहा है। एक मोटी सी बात आखिर समझ में क्यों नहीं आती की कोरोना से निपटने के लिए अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के साथ चिकित्सा से जुड़े स्वास्थ कर्मचारियों की नियुक्ति अत्यंत जरूरी है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जिला चिकित्सालय के पुरुष, महिला वार्ड के साथ ही एल-2 कोविड अस्पताल का जायजा लिया। व्यवस्थाओं को जांचने के साथ शिफ्टवार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी हालत में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने पाए।


निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में 24 बेड एवं महिला वार्ड में 23 बेड क्रियाशील हैं। ज्यादातर ऑक्सीजन युक्त हैं। एल-2 कोविड अस्पताल में दो सौ आइसोलेशन बेड़ क्रियाशील हैं, जिसमें 15 आइसीयू बेड भी सम्मिलित हैं। डीएम ने सभी वार्डों को मानक के अनुरूप क्रियाशील कराने के निर्देश देते हुए कहा कि शिफ्टवार चिकित्सकों की तैनाती पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यूबी सिंह भी मौजूद रहे।


निरीक्षण के बाद डीएम आनंद कुमार सिंह ने एल-3 कोविड अस्पताल राजकीय मेडिकल कॉलेज में समीक्षा बैठक भी की। प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि वर्तमान में आक्सीजन के डी टाइप के 223 एवं पांच बी टाइप सिलिडर भरे हुए हैं। डी टाइप के सौ सिलिडर प्रतिदिन कानपुर से भरकर आते है। डीएम ने ऑरक्सीजन की उपलब्धता की प्रतिदिन जानकारी देने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को निर्देश दिए कि उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित रखने के लिए जरूरी कार्रवाई करते रहें। आक्सीजन की कमी किसी भी दशा में न होने पाए।


प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि वर्तमान में 171 मरीज भर्ती हैं। जिसमें 14 मरीज आइसीयू व वेंटिलेटर में भर्ती हैं। आश्चर्य यह है की प्रत्येक 20 मरीज पर एक चिकित्सक तैनात किया गया है।स्टाफ नर्स की कमी क्यों नहीं डीएम से उजागर की गई। हालांकि डीएम ने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज में मरीज आने पर पहले रैपिड एंटीजेन टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) एमपी सिंह, एसडीएम सदर सुधीर कुमार, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, मेडिकल कॉलेज के आइसीयू वार्ड प्रभारी डॉ. सुनील कुमार आर्या, डॉ. एसके कौशल, डॉ. विनोद कुमार यादव, डॉ. अभाष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मालती गुप्ता और अंकित बासू के ‘नेतृत्व’ में ‘बांदा’ ने रचा ‘स्वच्छता का इतिहास’ !

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश केन की बाढ़ से बचाने को बने ढाल : किया पूजन औऱ शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी रामकेश नें ब्राह्मण पत्रकारो पर लगाया फर्जी रंगदारी मुकदमा : ब्राह्मणों में रोष !

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित बोले- अब नहीं डूबेगा शहर, पालिका की बरसात से पहले ‘जंग-ए-सफाई’

City News Uttar Pradesh

हनीट्रैप मामला : दौलतमंद युवक को प्रेम में फंसा ऐंठे 40 लाख, “हुस्ने मलिका” गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

डीएम की बैठक में बोर्ड परीक्षा के लिए अफसरों ने कसी कमर, नकलविहीन व शुचिता के साथ होगी संपन्न

ब्रेकिंग न्यूज़